WWE फैंस के लिए बुरी खबर सामने आई कि दिग्गज पैट पैटरसन का 79 साल की उम्र में निधन हो गया।इस खबर को सुनकर सोशल मीडिया पर कई सुपरस्टार्स ने संवेदना प्रकट की। रोमन रेंस ने भी पैटरसन को ट्रिब्यूट दिया। रोमन रेंस ने ट्विटर पर लिखा कि WWE फैमिली को बहुत बड़ा नुकसान हुआ है।ये भी पढ़ें: WWE Raw, अच्छी और बुरी बातें: ड्रीम मैच ने फैंस की जगाई उम्मीदें, डेब्यू पर हार ने किया सबसे ज्यादा निराशरोमन रेंस ने पैट पैटरसन को लेकर कही बड़ी बातरोमन रेंस इस समय स्मैकडाउन में यूनिवर्सल चैंपियन हैं। हील के रूप में वो जबरदस्त काम कर रहे हैं। पैट पैटरसन के निधन से रोमन रेंस भी काफी दुखी नजर आए। ट्विटर के जरिए उन्होंने सभी के सामने अपनी बात रखी।A major loss for the @WWE family today. Pat worked alongside my family for years and was always invested in my success. Brilliant mind for the business and always ready to make a joke ... at your expense!Rest In Peace, Pat. God bless.— Roman Reigns (@WWERomanReigns) December 2, 2020रोमन रेंस ने लिखा है कि उनकी सफलता के पीछे पैटरसन का भी हाथ है और कहा कि वो मेरी फैमिली के काफी करीब रहे हैं। रोमन रेंस ने अंत में आरआईपी लिखकर दुख व्यक्त किया। पैटरसन ने रेसलिंग में डेब्यू 1958 में किया था। दो दशक के बाद साल 1979 में उन्होंने WWE ज्वाइन किया था। इसके बाद वो कंपनी के पहले इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियन बन गए। साल 1984 में इन रिंग टैलेंट से वो रिटायर हो गए। इसके बाद हमेशा वो WWE बैकस्टेज में काम करते रहे। क्रिएटिव टीम मेंबर के रूप में हमेशा उन्होंने शानदार काम किया। रॉयल रंबल का आइडिया पैटरसन ने ही दिया था। रॉयल रंबल के पिता उन्हें कहा जाता है।ये भी पढ़ें:- 5 WWE सुपरस्टार्स जो द अंडरटेकर के फिनिशर पर किकआउट कर चुके हैंWWE दिग्गजों ने भी पैटरसन के निधन पर दुख व्यक्त किया। विंस मैकमैहन, जॉन सीना, द रॉक, ट्रिपल एच और शेन मैकमैहन जैैसे दिग्गजों ने दुख प्रकट किया। पैटरसन ने बैकस्टेज बहुत ही अच्छा काम किया है। इसलिए उन्हें सभी लोग मानते हैं। कई सुपरस्टार्स को टॉप पर ले जाने का काम उन्होंने ही किया है। विंस मैकमैहन भी अपने ट्वीट में ये बात कह चुके हैं कि WWE को टॉप पर पहुंचाने में पैटरसन का बहुत बड़ा योगदान रहा है। फिलहाल इस समय WWE में शोक की लहर छाई हुई है। मौजूदा सुपरस्टार्स भी अलग-अलग तरह से पैटरसन को ट्रिब्यूट दे रहे हैं। संकट की घड़ी में हम भी पैटरसन के परिवार के साथ खड़े हैं और संवेदना व्यक्त करते हैं।ये भी पढ़ें: 5 कारण क्यों एजे स्टाइल्स को WWE चैंपियन ड्रू मैकइंटायर का अगला प्रतिदंद्वी बनाया गया