Roman Reigns ने आज ही के दिन WWE में 4 साल पहले मचाई थी तबाही, ट्राइबल चीफ युग की थी शुरुआत

WWE, SummerSlam 2020, Roman Reigns,
रोमन रेंस को WWE में हील टर्न लेने के बाद काफी ज्यादा सफलता मिली (Photo: WWE.com)

Roman Reigns Returned To WWE Four Years Ago Today: रोमन रेंस (Roman Reigns) ने 4 साल पहले आज ही के दिन SummerSlam 2020 के जरिए WWE में वापसी करके तबाही मचाई थी। उनका यह रिटर्न इतिहास के पन्नों में दर्ज हो चुका है और फैंस इस ऐतिहासिक पल को शायद ही कभी भूल पाएंगे। देखा जाए तो रेंस की इस वापसी के साथ ही एक नए युग की शुरूआत हो गई थी।

असली ट्राइबल चीफ को WrestleMania 36 में गोल्डबर्ग के खिलाफ यूनिवर्सल चैंपियनशिप मैच में कम्पीट करना था। हालांकि, उस वक्त कोरोना महामारी फैल गई थी और रोमन रेंस ने सावधानी बरतते हुए मैच से नाम वापस ले लिया था। यही नहीं, रेंस ब्रेक पर भी चले गए थे। इसके बाद ब्रॉन स्ट्रोमैन WrestleMania 36 में गोल्डबर्ग को हराकर नए यूनिवर्सल चैंपियन बने थे। ब्रॉन आगे चलकर द फीन्ड 'ब्रे वायट' के साथ फिउड में आ गए थे। इसके बाद इन दोनों सुपरस्टार्स के बीच SummerSlam 2020 में मैच हुआ था।

फीन्ड इस मैच में स्ट्रोमैन को हराकर नए यूनिवर्सल चैंपियन बने थे। वहीं, मुकाबले के बाद रोमन रेंस ने हील के रूप में वापसी करते हुए मॉन्स्टर अमंग मैन और द फीन्ड की बुरी तरह पिटाई करके तबाही मचा दी थी। इस चीज़ के साथ ही WWE में रोमन के ट्राइबल चीफ के रूप में नए युग की शुरूआत हो गई थी। फैंस को रेंस का यह नया कैरेक्टर काफी पसंद आया और हील होने के बावजूद वो फैंस के बीच काफी लोकप्रिय हो गए।

WWE SmackDown के आखिरी एपिसोड में रोमन रेंस की जबरदस्त तरीके से हुई पिटाई

रोमन रेंस ने SummerSlam 2024 में वापसी के बाद बेबीफेस टर्न ले लिया था। रोमन ने इस इवेंट में नज़र आने के बाद सोलो सिकोआ को अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियन बनने से रोक दिया था। इसके बाद उन्होंने SmackDown में रिटर्न के बाद ब्लडलाइन पर जबरदस्त हमला करते हुए उनकी हालत खराब कर दी थी। असली ट्राइबल चीफ ने SmackDown के आखिरी एपिसोड में भी ब्लडलाइन पर जोरदार हमला कर दिया था।

हालांकि, इसके बाद जेकब फाटू ने वापसी करते हुए रोमन रेंस पर खतरनाक अटैक कर दिया था। इस दौरान रोमन खुद का बचाव नहीं कर पाए थे। जल्द ही, बाकी ब्लडलाइन मेंबर्स भी उनपर टूट पड़े थे। वहीं, अंत में ब्लडलाइन ने रेंस को टेबल पर ट्रिपल पावरबॉम्ब देते हुए धराशाई कर दिया था। अब यह देखना रोचक होगा कि असली ट्राइबल चीफ खुद पर हुए इस हमले का किस प्रकार बदला ले पाते हैं।

Quick Links

Edited by Subham Pal
Sportskeeda logo
Close menu
WWE
WWE
NBA
NBA
NFL
NFL
MMA
MMA
Tennis
Tennis
NHL
NHL
Golf
Golf
MLB
MLB
Soccer
Soccer
F1
F1
WNBA
WNBA
More
More
bell-icon Manage notifications