ब्लडलाइन से निकाले जाने के बाद WWE दिग्गज पॉल हेमन की रोमन रेंस के साथ पहली तस्वीर आई सामने, SummerSlam में कुछ इस अंदाज में हुआ रीयूनियन

wwe
WWE SummerSlam में रोमन रेंस ने दिया था फैंस को बड़ा गिफ्ट (Photo: WWE.com)

Roman Reigns Reunites Paul Heyman Backstage: WWE SummerSlam 2024 में रोमन रेंस (Roman Reigns) ने धमाकेदार वापसी कर सभी को खुश कर दिया। ये चीज अब चर्चा का विषय बन गई है। एक तस्वीर अब रोमन की सामने आई है, जिसे देखकर सभी चौंक सकते हैं। आप यकीन नहीं करेंगे लेकिन SummerSlam के दौरान बैकस्टेज में रेंस के साथ पॉल हेमन भी मौजूद थे।

Ad

SummerSlam 2024 में कोडी रोड्स ने अपनी अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियनशिप सोलो सिकोआ के खिलाफ डिफेंड की थी। दोनों के बीच हुए मैच में तगड़ा बवाल मचा। अंत में रोमन रेंस ने आकर सिकोआ को सुपरमैन पंच और स्पीयर मारकर धराशाई किया। इसका पूरा फायदा कोडी को मिला और उन्होंने अपने टाइटल को आसानी से रिटेन कर लिया।

SummerSlam में रोमन रेंस के साथ पॉल हेमन की वापसी की उम्मीद की जा रही थी लेकिन ऐसा नहीं हुआ। रेंस अकेले ही रिंग में आए। हालांकि, बैकस्टेज रोमन के साथ पॉल जरूर दिखे। WWE.com ने समर के सबसे बड़े इवेंट की कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें रोमन और हेमन की तस्वीर भी शामिल है। आप बैकस्टेज फोटो में पॉल को रेंस के साथ काफी तेजी से चलते हुए देख सकते हैं। दोनों का ये रीयूनियन देखकर जरूर फैंस को अच्छा लगा होगा।

Ad

WWE टीवी पर कब होगी पॉल हेमन की वापसी?

28 जून, 2024 को हुए SmackDown के एपिसोड में सोलो सिकोआ ने अपनी नई ब्लडलाइन के साथ काफी बवाल मचाया था। हेमन ने सिकोआ को ट्राइबल चीफ के रूप में स्वीकार नहीं किया और उन्हें इसकी बड़ी सजा मिली। सोलो ने अपने साथियों के साथ मिलकर उनके ऊपर तगड़ा अटैक कर ब्लडलाइन से बाहर कर दिया। तब से पॉल WWE टीवी पर नज़र नहीं आए हैं। इसके बाद से रोमन रेंस के साथ उनकी पहली तस्वीर अब सामने आई है।

रोमन रेंस ने सोलो सिकोआ की ब्लडलाइन के साथ धमाकेदार राइवलरी शुरू कर दी है। SmackDown के लेटेस्ट एपिसोड में उन्होंने सिकोआ, टामा टोंगा और टांगा लोआ को धराशाई किया। जेकब फाटू संभावित इंजरी के चलते शो में नज़र नहीं आए।

आगे आने वाले कुछ हफ्ते बहुत मजेदार होंगे। रोमन ने सोलो को कह दिया है कि वो असली ट्राइबल चीफ हैं। सिकोआ इस चीज को मानने से इंकार कर रहे हैं। पॉल हेमन और जिमी उसो की वापसी भी बहुत जल्द SmackDown में देखने को मिल सकती है। इन दोनों का इंतजार भी फैंस बेसब्री से कर रहे हैं।

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications