SmackDown में इस हफ्ते रोमन रेंस करेंगे बवाल, WWE ने किया बड़ा ऐलान

WWE हैल इन ए सैल को कुछ ही दिन बचे हैं। इससे पहले स्मैकडाउन का अंतिम एपिसोड होगा। सभी की नजरें रोमन रेंस के ऊपर है। रोमन रेंस का जे उसो के साथ हैल इन ए सैल में मुकाबला होगा।

Ad

स्मैकडाउऩ में इस हफ्ते रोमन रेंस के लिए बड़े सैगमेंट का ऐलान कर दिया गया है। रोमन रेंस ने पहले जे उसो को कहा था कि हैल इन ए सैल के लिए उनकी तरफ से एक कान्सक्वेन्स होगी। तो इस हफ्ते स्मैकडाउन में रोमन रेंस इस कान्सक्वेन्स के बारे में बताएंगे। ये बहुत बड़ा सैगमेंट होगा। यहां से कुछ अलग परिणाम निकल कर आ सकता है।

ये भी पढ़ें: WWE हैल इन ए सैल 2020 से पहले सभी मुकाबलों के नतीजों की भविष्यवाणी

रोमन रेंस और जे उसो की स्टोरीलाइऩ

अब ये स्टोरी और भी मजेदार स्मैकडाउन के एपिसोड के बाद हो जाएगी। रोमन रेंस और जे उसो की स्टोरीलाइऩ को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। इस समय की ये सबसे हॉट स्टोरीलाइन है। ये कहना गलत नहीं होगा कि रोमन रेंस की वापसी से काफी सफलता मिली है। अपने करियर में रोमन रेंस को इस तरह का रिस्पांस कभी नहीं मिला। हालांकि अभी एरीना में क्राउड नहीं है इसके बावजूद उन्हें सफलता मिल रही है। रोमन रेंस का सबसे बेस्ट कैरेक्टर इस समय चल रहा है। और यही नहीं रोमन रेंस आने वाले कुछ सालों में सबसे बडे़ हील बन सकते हैं।

ये भी पढ़ें: 5 बड़ी चीजें जो WWE हैल इन ए सैल 2020 में जरूर होनी चाहिए

रोमन रेंस और जे उसो के बीच आई क्विट मैच होने वाला है। इस मैच पर भी सभी की नजरें रहेंगी। लेकिन इससे पहले स्मैकडाउन में कुछ बड़ा धमाका रोमन रेंस करने वाले हैं। रोमन रेंस और जे उसो की स्टोरीलाइऩ अब फैमिली की बन चुकी हैंं। क्लैश ऑफ चैंपियंस में जिमी उसो भी नजर आए थे। रोमन रेंस अपने हिसाब से कुछ ना कुछ बड़ी शर्त और यहां पर रखने वाले हैं। जे उसो की भी नजरें रोमन रेंस के ऊपर होंगी। इस हफ्ते स्मैकडाउन में रोमन रेंस के ऊपर जे उसो हमला कर सकते हैं। अगर ऐसा होता है तो फिर हैल इन ए सैल में काफी गुस्से में रिंग में रोमन रेंस उतरेंगे। इस बार कुछ नया इस पीपीवी में होने वाला है। जे उसो को सिंगल पुश मिल रहा है तो बड़ा सरप्राइज यहां देखने को मिलेगा।

ये भी पढ़ें: 4 चौंकाने वाली चीजें जो हैल इन ए सैल 2020 में हो सकती हैं

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications