रोमन रेंस के जन्मदिन पर WWE चेयरमैन विंस मैकमैहन ने दिया दिल छू देने वाला संदेश

WWE सुपरस्टार रोमन रेंस(roman-reigns) 35 साल के हो गए है। कल उन्होंने अपना 35वां जन्मदिन बनाया। प्रो रेसलिंग दुनिया के हर सितारे ने रोमन रेंस को बर्थडे पर बधाई दी। रोमन रेंंस के पूरी दुनिया में फैंस है। सोशल मीडिया पर भी लोगों ने अनोखे अंदाज में रोमन रेंस को बधाई दी। लेकिन सबसे खास बर्थडे विश WWE चेयरमैन विंस मैकमैहन का रहा। विंस मैकमैहन(vince-mcmahon) ने ट्विटर पर दिल छू देने वाला संदेश रोमन रेंस को लिखा है। विंस मैकमैहन ने रोमन रेंंस को यहां पर सभी के लिए प्रेरणादायक बोल दिया।

ये भी पढ़ें: 5 रियल लाइफ WWE कपल जिन्होंने कभी एक स्टोरीलाइन में साथ काम नहीं किया

WWE सुपरस्टार रोमन रेंस का करियर रहा शानदार

साल 2012 में रोमन रेंस ने मेन रोस्टर में एंट्री की थी। डीन एंब्रोज और सैथ रॉलिंस के साथ उनका डेब्यू हुआ था। शुरू से ही रोमन रेंस को देखकर ये लग गया था कि वो आने वाले मेगास्टार हैं। साल 2014 में जब शील्ड टूट गई तो रोमन रेंस को जबरदस्त पुश दिया गया। समरस्लैम में रैंडी ऑर्टन को हराकर रोमन रेंस ने अपनी बादशाहत कायम करना शुरू कर दिया था। साल 2015 में हुए रॉयल रंबल मैच को जीतकर रोमन रेंस ने तहलका मचा दिया था लेकिन वो रेसलमेनिया 31 में नहीं जीत पाए।

रोमन रेंस ने कई बार रेसलमेनिया को हैडलाइन किया है। वो इस समय WWE के सबसे बड़े सुपरस्टार हैं। सिर्फ आठ साल के करियर में रोमन रेंस ने बहुत कुछ यहां पर हासिल कर लिया है। हालांकि रोमन रेंस को हर बार पुश दिया गया लेकिन जब भी उन्हें मौका मिला तो उन्होंने बहुत अच्छा काम किया। रेसलमेनिया में वो अंडरटेकर के साथ भी फाइट कर चुके हैं। रोमन रेंस का करियर उनकी बीमारी के बाद थोड़ा गिर गया लेकिन वो इतने बड़े सुपरस्टार हैं कि उन्हें कभी भी पुश दिया जा सकता है। एक समय था जब फैंस उन्हें बू किया करते थे लेकिन अब फैंस उन्हें काफी पसंद करते हैं। जब भी रोमन रेंस रिंग में आते हैं तो फैंस का जबरदस्त समर्थन उन्हें मिलता है। स्मैकडाउन का हिस्सा वो समय बने हुए है। इस साल रेसलमेनिया 36 में उनका मुकाबला यूनिवर्सल चैंपियनशिप के लिए गोल्डबर्ग के साथ होने वाला था लेकिन कोरोना वायरस के चलते रोमन रेंस ने अंतिम समय में अपना नाम वापस ले लिया था। रोमन रेंस अब जल्द ही वापसी करेंगे।

ये भी पढ़ें: WWE सुपरस्टार रोमन रेंस से जुड़ी 5 बैकस्टेज कहानियां जो आपको जरूर जाननी चाहिए

Quick Links