11 साल और सिर्फ 1 हार, WWE SummerSlam के असली 'बाजीगर' हैं Roman Reigns, दिग्गजों को हराकर दिखाए तारे, जानिए उनके शानदार आंकड़े

WWE
WWE SummerSlam में Roman Reigns को मिली है बड़ी सफलता (Photo: WWE.com)

Roman Reigns Performance SummerSlam: रोमन रेंस अब WWE के बड़े सुपरस्टार बन चुके हैं। समरस्लैम (SummerSlam) 2024 काफी नजदीक है। कंपनी का जब भी कोई बड़ा प्रीमियम लाइव इवेंट आता है तो रोमन की बात जरूर होती है। पिछले चार साल तो उन्होंने जबरदस्त काम किया है। 1316 दिन तक वो चैंपियन रहे थे।

रेंस मॉडर्न एरा के सबसे बड़े स्टार मान जाते हैं। कंपनी ने भी उन्हें हमेशा पुश दिया और इसका फायदा उन्होंने उठाया। खैर बात करें SummerSlam की तो रेंस का रिकॉर्ड इस इवेंट में तगड़ा रहा है। उन्हें पिछले 11 सालों में अपने करियर में सिर्फ एक बार हार मिली है।

रोमन रेंस ने साल 2012 में मेन रोस्टर में डेब्यू किया था और SummerSlam में उन्होंने सबसे पहला मैच साल 2014 में लड़ा था। उन्होंने इस शो में कई दिग्गजों को अभी तक मात दी है। आप उन्हें इस इवेंट का असली बाजीगर भी कह सकते हैं।

WWE SummerSlam में Roman Reigns के प्रदर्शन पर एक नज़र

-SummerSlam 2014: समर की सबसे बड़ी पार्टी में रोमन रेंस ने अपना पहला मैच दिग्गज रैंडी ऑर्टन के खिलाफ लड़ा था। उन्होंने अपने पहले ही मुकाबले में शानदार जीत हासिल की थी।

-SummerSlam 2015: इस साल रोमन रेंस टैग टीम मैच में नज़र आए। उनका और डीन एंब्रोज का मुकाबला ल्यूक हार्पर और ब्रे वायट के साथ हुआ था।। रोमन और डीन ने इस मुकाबले में जीत हासिल की थी।

-SummerSlam 2017: इस साल बहुत बड़ा मैच फैंस को देखने को मिला था। ब्रॉक लैसनर, रोमन रेंस, ब्रॉन स्ट्रोमैन और समोआ जो के बीच यूनिवर्सल चैंपियनशिप के लिए फैटल 4वे मैच हुआ था। द बीस्ट ने रोमन को पिन करते हुए अपना टाइटल रिटेन किया था।

-SummerSlam 2018: इस SummerSlam इवेंट में ब्रॉक लैसनर और रोमन रेंस के बीच यूनिवर्सल चैंपियनशिप के लिए मैच हुआ था। रेंस ने द बीस्ट को हराकर अपने करियर में पहली बार यूनिवर्सल टाइटल हासिल किया था।

-SummerSlam 2021: साल 2020 SummerSlam में रोमन ने वापसी करते हुए हील टर्न लिया था। इसके बाद साल 2021 में उनका मुकाबला यूनिवर्सल चैंपियनशिप के लिए जॉन सीना के साथ हुआ था। रेंस ने सीना को हराकर अपना टाइटल रिटेन किया था।

-SummerSlam 2022: इस साल रोमन और ब्रॉक के बीच यूनिवर्सल चैंपियनशिप के लिए लास्ट मैन स्टैंडिंग मुकाबला हुआ था। ये बहुत बड़ा मैच था। रोमन ने काफी जद्दोजहद के बाद अंत में जीत हासिल की थी।

-SummerSlam 2023: रोमन रेंस ने अपनी अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियनशिप ट्राइबल कॉम्बैट मैच में जे उसो के खिलाफ डिफेंड की थी। जिमी उसो की मदद से रेंस ने जीत हासिल कर अपने टाइटल को रिटेन किया था।

Quick Links

Edited by PANKAJ
Sportskeeda logo
Close menu
WWE
WWE
NBA
NBA
NFL
NFL
MMA
MMA
Tennis
Tennis
NHL
NHL
Golf
Golf
MLB
MLB
Soccer
Soccer
F1
F1
WNBA
WNBA
More
More
bell-icon Manage notifications