WWE न्यूज़: 'सूट-सूट' करदा गाने पर किया WWE की खतरनाक रैसलर ने डांस, भांगड़ा का लगाया तड़का

Enter caption

फैंस इस बात को तो जानते ही हैं कि WWE अब सिर्फ एक अमेरिकन रैसलिंग कंपनी नहीं रही है। इस प्रमोशन में दुनिया भर से रैसलर्स आते हैं।

Ad

इसमें भारत देश के भी कई रैसलर्स आते हैं। जिंदर महल (कनाडा में जन्मे भारतीय मूल के रैसलर) को तो आप सभी लोग जानते ही होंगे। इन्होंने कुछ समय पहले WWE चैंपियनशिप भी अपने नाम की थी। हालाँकि रॉ में आने के बाद से ही महल का करियर बाकि रैसलर्स की तरह अच्छा नहीं रहा और अब वह सिर्फ एक जॉबर बनकर रह गए हैं।

WWE में उनके दो और रैसलर्स हैं जो जिंदर महल को मुकाबले जीतने में मदद करते हैं। इन रैसलर्स का नाम सुनील और समीर सिंह है। इनके कुछ फैंस बॉलीवुड बॉयज के नाम से भी जानते हैं। रिंग में तो ये दो रैसलर्स ज्यादा कुछ नहीं कर पाते हैं लेकिन बैकस्टेज ये दोनों सुपरस्टार्स को डांस सिखाने का काम कर लेते हैं। द सिंह ब्रदर्स ने अबतक कई रैसलर्स को भांगड़ा करना सिखाया है।

कुछ समय पहले ही दोनों ने स्टैफनी मैकमैहन के साथ डांस किया था लेकिन अब रॉ विमेंस चैंपियन रोंडा राउजी ने भी भारतीय डांस के कुछ स्टेप्स सिख लिए हैं।

समीर सिंह ने कुछ समय पहले ही अपने इंस्टाग्राम अकाउंट में एक वीडियो डाला है जिसमें द सिंह ब्रदर्स और रोंडा राउजी भांगड़ा करते हुए नजर आ रहे हैं। ये सभी सुपरस्टार्स पंजाबी गाने तैनू सूट-सूट करदा पर नाच रहे हैं, जो गायक गुरु रंधावा का हिट गाना है

Ad

रोंडा राउजी रिंग में काफी खतरनाक होती हैं लेकिन इस वीडियो में देखा जा सकता है कि वो बैकस्टेज बाकी सुपरस्टार्स के साथ कितने मजे करती हैं।

WWE News in Hindi, RAW, SmackDown के सभी मैच के लाइव अपडेट, हाइलाइट्स और न्यूज़ स्पोर्ट्सकीड़ा पर पाएं

Quick Links

Edited by Ankit
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications