रोंडा राउजी की WWE में वापसी की तारीख सामने आई?

पूर्व रॉ विमेंस चैंपियन रोंडा राउजी की वापसी का इंतजार पूरा WWE यूनिवर्सल कर रहा है। रेसलमेनिया 35 के बाद से WWE टीवी पर रोंडा राउजी नजर नहीं आई हैं। रेसलमेनिया 35 के मेन इवेंट में रोंडा राउजी, बैकी लिंच और शार्लेट फ्लेयर का मैच हुआ था। यहां बैकी लिंच की जीत हुई थी। रोंडा राउजी की वापसी पर अब बड़ा अपडेट सामने आया है।

Ad

ये भी पढ़ें:- WWE Smackdown, Twitter Reactions: रोमन रेंस के खतरनाक मैच के बाद फैंस की तरफ से आई जबरदस्त प्रतिक्रियाएं

रेसलिंग ऑब्जर्वर न्यूजलैटर के डेव मैल्टजर ने अभी WWE ड्राफ्ट में कुछ सुपरस्टार्स के नाम बताए जिन्हें ड्राफ्ट नहीं किया गया है। साथ ही डेव मैल्टजर ने ये बात साफ कर दी है कि रोंडा राउजी अगले साल रेसलमेनिया 37 में वापसी कर सकती हैं। यानि की रेसलमेनिया से पहले उनकी वापसी हो सकती है। ये बहुत बड़ी खबर फैंस के सामने डेव मैल्टजर ने रखी है। ये भी बात सामने आई है कि वो अभी भी कॉन्ट्रैक्ट में है। हाल ही में पॉल हेमन ने भी बताया था कि उन्होंने WWE के साथ नया कॉन्ट्रैक्ट साइऩ किया है। हालांकि WWE ने इसे अभी छिपाया है।

youtube-cover
Ad

WWE में रोंडा राउजी

रेसलमेनिया 31 में रोंडा राउजी सबसे पहले नजर आईं थी। द रॉक के साथ वो एक सैगमेंट में थीं। यहां ट्रिपल एच और स्टैफनी मैकमैहन भी मौजूद थे। रॉयल रंबल 2018 में वो पहली बार WWE में कॉन्ट्रैक्ट साइन के साथ नजर आईँ थी। रेसलमेनिया 34 में उन्होंने रिंग में डेब्यू किया था। कर्ट एंगल के साथ टीम बनाकर उन्होंने स्टैफनी मैकमैहन और ट्रिपल एच का सामना किया था। उन्होंने यहां शानदार प्रदर्शन किया था और फैंस ने उऩ्हें काफी पंसद किया।

साल 2018 समरस्लैम में एलेक्सा ब्लिस को हराकर रोंडा राउजी ने पहली बार रॉ विमेंस चैंपियनशिप अपने नाम की थी। अगले साल बैकी लिंच ने रॉयल रंबल जीता था। उन्होंने रेसलमेनिया के लिए रोंडा राउजी को चैलेंज किया था। रोड टू रेसलमेनिया में बैकी लिंच ने हील टर्न लिया था। बाद में मेन इवेंट में स्मैकडाउन विमेंस चैंपियन शार्लेट फ्लेयर भी इसमें शामिल हो गई थी। विनर टेक्स ऑल इन तीनों के बीच हुआ था। बैकी लिंच ने ये मैच जीत लिया था। तब से रोंडा राउजी टीवी पर नजर नहीं आई। अब फैंस उनकी वापसी का इंतजार कर रहे हैं। अगले साल उनकी वापसी अब तय लग रही है।

ये भी पढ़ें- WWE सुपरस्टार्स की हाइट (155cm से 221cm ): ब्रॉक लैसनर, ड्रू मैकइंटायर और जॉन सीना समेत आपके पसंदीदा रेसलर कितने लंबे हैं ?

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications