WWE न्यूज: रोंडा राउजी की वापसी को लेकर बड़ी जानकारी सामने आई

रोंडा राउजी
रोंडा राउजी

रोंडा राउजी जल्द ही वापसी करने वाली हैं। इसकी जानकारी खुद ट्रिपल एच ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के बाद एमएमए जंकी के साथ एक बातचीत के दौरान दी। रोंडा राउजी ने पिछले साल रॉयल रंबल के अंत में एक सरप्राइज एंट्री की थी। उन्होंने रेसलमेनिया 34 में कर्ट एंगल के साथ टीम करके स्टैफनी मैकमैहन और ट्रिपल एच की टीम को हराया था।

Ad

एमएमए से स्पोर्ट्स एंटरटेनमेंट का हिस्सा बनने के बावजूद उन्होंने खुद को बेहतर किया और कम ही समय में अपनी एक अलग पहचान बना ली थी। यहीं वजह थी कि वो 2018 के समरस्लैम में चैंपियनशिप जीतने में सफल रही थीं। इन्होंने शार्लेट फ्लेयर और बैकी लिंच के साथ मिलकर एक मैच लड़ा जो रेसलमेनिया के इतिहास में पहला विमेंस मेन इवेंट मैच था।

ये भी पढ़ें: Hell In A Cell के कंट्रोवर्सियल अंत को लेकर रेफरी ने दिया एक बड़ा बयान

ट्रिपल एच ने लॉस वेगस में एक मीडिया मीटिंग के बाद एक इंटव्यू करते हुए रोंडा राउजी के बारे में बात की।

हम कोई कन्फर्म टाइम नहीं बता सकते लेकिन वो हमारे साथ हैं। वो भी इसे उतना ही पसंद करती हैं जितना हम सब। इसे ना कर पाने का मलाल उन्हें भी है। वो अपने व्यक्तिगत जीवन में कुछ करना चाहती हैं और उसकी वजह से ही इससे दूर हैं। यहाँ हम सभी के बीच में एक अलग ही अद्भुत रिश्ता है।
वो हमें कई बार ये कह चुकी हैं कि ये एक ऐसा परिवार है जिसके बारे में उन्हें मालूम ही नहीं था। यहाँ मिलने वाले दोस्त और माहौल को वो पहले मिस कर रही थीं। हमसे जुड़ने के बाद उन्हें इसका एहसास हुआ और इस समय चूँकि वो दूर हैं, तो वो इसे पहले से ज्यादा मिस करती हैं। वो हमारे साथ हैं और अपनी वापसी से जुड़े आइडियाज देती रहती हैं। अगर उनकी वापसी की बात की जाए तो कौन जाने वो पहले भी हो सकता है।

रोंडा राउजी वापसी करते ही बैकी लिंच के साथ लड़ाई को जारी रखना चाहेंगी। हालांकि रेसलमेनिया 35 में मिली हार के बाद से रोंडा WWE से गायब है।

WWE News in Hindi, RAW, SmackDown के सभी मैच के लाइव अपडेट, हाइलाइट्स और न्यूज़ स्पोर्ट्सकीड़ा पर पाएं

Quick Links

Edited by Ankit
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications