जिंदर महल (Jinder Mahal) की हाल ही में WWE Raw में वापसी हुई और वह द बॉलीवुड बॉयज़ (The Bollywood Boyz) के बिना ही रिंग में लौटे। वह उनके बजाए Raw में वीर (Veer) और शैंकी (Shanky) के साथ दिखाई दिए।यह भी पढ़ें: 5 कारणों से WWE Hell In a Cell में जिमी उसो को रोमन रेंस को यूनिवर्सल चैंपियनशिप के लिए चैलेंज करना चाहिएवीर जिन्हें पहले रिंकू सिंह के नाम से जाना जाता था, NXT में सौरव गुर्जर के साथ Indus Sher टैग टीम का हिस्सा थे। साथ ही वर्तमान में WWE में सौरव गुर्जर का ना दिखाई देना भी चर्चा का विषय है।VEER and SHANKY.#WWERaw pic.twitter.com/MzbBrNYUuz— WWE (@WWE) May 11, 2021Fightful Select के अनुसार सौरव गुर्जर को 'टेलीविजन के लिए फिट' नहीं माना गया है। फाइटफुल ने यह भी बताया कि गुर्जर कुछ समय पहले भारत में अपने घर लौट आये थे। जैसे ही चीजें सही होती हैं, WWE में सौरव गुर्जर दोबारा से दिखाई देंगे।जिंदर महल की वापसी के बारे में बताया गया है कि, पूर्व WWE चैंपियन लगभग 1 महीने पहले से ही अपनी इन-रिंग वापसी करने के लिए तैयार थे। WWE उनकी वापसी के लिए सही समय का इंतजार कर रही थी।यह भी पढ़ें: 6 स्टोरीलाइन जिन्होंने WWE सुपरस्टार्स के करियर को बचा लियाजिंदर महल और उनके नए साथियों के लिए WWE में आगे क्या है?जिंदर महल ने लंबे समय बाद WWE में जबरदस्त वापसी की। वापसी के साथ ही उन्होंने जेफ हार्डी पर एक बड़ी जीत हासिल की। साथ ही वह रिंग में बॉलीवुड बॉयज़ के बजाय वीर और शैंकी के साथ दिखाई दिए।WWE ने जनवरी 2018 में वीर को साइन किया था और 32 वर्षीय सुपरस्टार अपने बेसबॉल बैकग्राउंड के कारण काफी लोकप्रिय नाम है। वीर अमेरिका में प्रोफेशनल बेसबॉल खेलने वाले पहले भारतीय थे, और उनकी कहानी पर 'मिलियन डॉलर आर्म' नामक फिल्म भी बनाई गई थी। वहीं शैंकी जनवरी 2020 में WWE का हिस्सा बने।DON'T HINDER JINDER!#WWERaw pic.twitter.com/tm4ekCfc25— WWE (@WWE) May 11, 2021शैंकी और वीर दोनों इस साल की शुरुआत से ही WWE में काफी दिखाई दिए हैं। WrestlingNews.co के अनुसार, WWE के पास जिंदर महल के लिए काफी प्लान है, क्योंकि भारतीय मूल के सुपरस्टार जिंदर महल को इस साल मैकइंटायर का सामना करने का मौका मिल सकता है। यह देखना बहुत दिलचस्प होगा कि जिंदर महल और उनकी टीम आने वाले समय में कैसा प्रदर्शन करती है।यह भी पढ़ें: रोमन रेंस और सैथ रॉलिंस के खिलाफ मदद के लिए सिजेरो को मिला फेमस WWE सुपरस्टार का साथ, दिया बड़ा ऑफरWWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाए।