सैथ रॉलिंस (Seth Rollins) का स्मैकडाउन (SmackDown) के एपिसोड में एक अलग ही रूप देखने को मिला है। उन्होंने सिजेरो (Cesaro) पर जबरदस्त हमला किया और सबको चौंका दिया। दरअसल, सिजेरो और मर्फी (Murphy) के बीच सिंगल्स मैच चल रहा था। इस दौरान अचानक से सैथ रॉलिंस ने एंट्री की और पूर्व SmackDown टैग टीम चैंपियन पर हमला करना शुरू कर दिया।सैथ रॉलिंस ने SmackDown में सिजेरो को किया बुरी तरह घायलसैथ रॉलिंस ने Royal Rumble में वापसी की थी। इसके बाद से सिजेरो के साथ उनकी दुश्मनी देखने को मिल रही हैं। सिजेरो ने कुछ हफ्ते पहले सैथ रॉलिंस पर जबरदस्त तरीके से हमला भी किया था। इसके बाद से दोनों के बीच मैच टीज़ हो रहा है। लग रहा है कि WrestleMania में उनका मैच होगा।After a vicious attack on @WWECesaro, It seems like @WWERollins has the attention of @ShinsukeN! 😱 #SmackDown pic.twitter.com/GcGIOYJKC8— WWE (@WWE) March 13, 2021ये भी पढ़ें:- रोमन रेंस की बुरी तरह बेइज्जती होने के बाद उनके ऊपर किया गया अटैक, WWE SmackDown में लगे गंभीर आरोपइसके चलते दोनों की SmackDown में स्टोरीलाइन देखने को मिल रही हैं। पिछले हफ्ते मर्फी ने सैथ रॉलिंस की मदद करने और सिजेरो को हराने का चैलेंज लिया था। इसके बावजूद उनकी हार हुई थी। इस हफ्ते सैथ रॉलिंस ने एक बैकस्टेज सैगमेंट में दोनों सुपरस्टार्स के बीच फिर मैच को लेकर बात की थी। इसके बाद मर्फी और सिजेरो फिर एक्शन में दिखाई दिए थे। लग रहा था कि सिजेरो एक बार फिर जीत दर्ज करेंगे।इसके बावजूद SmackDown में सैथ रॉलिंस ने आकर उनका काम बिगाड़ दिया। दरअसल, सिजेरो को DQ से जरूर ही जीत मिली हैं। सैथ रॉलिंस ने स्टॉम्प लगाने के बाद सिजेरो के सिर पर स्टील चेयर लगा दिया और वो एक और स्टॉम्प लगाने वाले थे। ये काफी खतरनाक रह सकता था। इसके बावजूद WWE ऑफिशियल्स और रेफरी ने आकर उन्हें रोका।After a vicious attack on @WWECesaro, It seems like @WWERollins has the attention of @ShinsukeN! 😱 #SmackDown pic.twitter.com/GcGIOYJKC8— WWE (@WWE) March 13, 2021ये भी पढ़ें:- SmackDown में 11 साल बाद पहला मैच लड़ेगा 47 साल का दिग्गज, रोमन रेंस के लिए बढ़ेगी मुश्किलें?सैथ इसके बाद बैकस्टेज चले गए। बैकस्टेज उनकी मुलाकात शिंस्के नाकामुरा से हुई और दोनों एक-दूसरे को घूरने लगे थे। लग रहा है कि सिजेरो और सैथ रॉलिंस के बीच WrestleMania में मैच होगा। साथ ही सैथ रॉलिंस और नाकामुरा Fastlane पीपीवी में एक्शन में नजर आ सकते हैं। अगर ऐसा कुछ होता है तो ये शानदार चीज़ होगी। इसके बावजूद दोनों की दुश्मनी काफी रोचक रही है।WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।