WWE न्यूज: रोमन रेंस को लेकर सैथ रॉलिंस ने दिया भावुक बयान

Enter caption

सैथ रॉलिंस और बैकी लिंच ने हाल ही में लंदन में एक शो में हिस्सा लिया। इन दोनों से यहां पर कई मजेदार सवाल पूछे गए और साथ ही साथ कई बड़े मुद्दों पर इन्होंने बात की। रेसलमेनिया 31 के मेन इवेंट को लेकर सैथ ऱॉलिंस ने बड़ी बात कही है।

Ad

दरअसल रेसलमेनिया 31 के मेन इवेंट से सैथ रॉलिंस का करियर आगे बढ़ गया था। यहां से कभी सैथ ने पीछे मुड़कर नहीं देखा। रेसलमेनिया 31 में सैथ रॉलिंस ने मनी इन द बैंक कैश इऩ किया था। मेन इवेंट में ब्रॉक लैसनर और रोमन रेंस का मैच था। तभी सैथ रॉलिंस ने ये कारनामा कर पूरी दुनिया को चौंका दिया था। हालांकि ये काफी कंट्रोवर्सियल टाइम भी रहा था। रोमन रेंस को पिन कर के रॉलिंस ने वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप अपने नाम कर ली थी।

ये भी पढ़ें: WWE ने 4 बड़े सुपरस्टार्स को कंपनी से निकाला

सैथ रॉलिंस ने इस बारे में कहा,"मैंने इस मोमेंट की ओपनिंग देखी थी। ब्रीफकेस कैश इन को लेकर कोई प्लान नहीं था और ना ही मुझसे इस बारे में किसी ने बात की थी। किसी ने ये काम आजतक नहीं किया था। 9 महीने पहले मैंने ये ब्रीफकेस जीता था। इसके बाद किसी ने मुझसे इस बारे में बात नहीं की। रेसलमेनिया वीक के दौरान कहीं से मुझे इस बात का संकेत मिला की ऐसा कुछ होने वाला है। हालांकि ये होगा या नहीं इसका पता नहीं था। लैसनर इसमें थे तो ये काफी मुश्किल लग रहा था।"

रॉलिंस ने रोमन को पिन करने के बारे में कहा,"शो खत्म होने की कगार में था और मुझे कुछ पता नहीं था। रैंडी ऑर्टन के साथ मेरे मैच के बाद मैं खुश था। क्योंकि रेसलमेनिया में ये मेरा पहला सिंगल मैच था। लेकिन इसके बाद माइकल हेयर ने मुझे पकड़ा और कमरे में ले गए और पूछा कि क्या दिमाग में चल रहा है। समय नहीं बचा था। मुझे पता चल गया था कि आगे क्या होने वाला है। मैं काफी नर्वस था। लेकिन मैंने सोचा देखा जाएगा। फिर अचानक मेरा म्यूजिक बज गया। जब रोमन को पिन किया तो मैंने उन्हें थैंक्यू बोला। मैं रोमन को थैंक्यू कहने वाला मोमेंट नहीं भूल सकता हूं। ये सब स्क्रिप्ट में नहीं था।"

सैथ रॉलिंस इस समय रॉ का हिस्सा है। हाल ही में उन्होंने हील टर्न लिया है।

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications