WWE रेसलमेनिया बैकलैश(WrestleMania Backlash) में रोमन रेंस(Roman Reigns) ने सिजेरो(Cesaro) को मेन इवेंट में हराकर अपनी यूनिवर्सल चैंपियनशिप डिफेंड की थी। मैच के बाद सिजेरो के ऊपर सैथ रॉलिंस(Seth Rollins) ने खतरनाक हमला किया था। सिजेरो और सैथ रॉलिंस की राइवलरी पिछले कुछ महीनों से चल रही है। पहले सभी को लगा था कि दोनों की फ्यूड खत्म हो गई है लेकिन अभी ऐसा नहीं हुआ है। सैथ रॉलिंस ने ऐसा क्योंकि किया ये पहले किसी को पता नहीं चला लेकिन अब उन्होंने इस बात का खुद खुलासा किया है।ये भी पढ़ें:-7 दिन में WWE चैंपियनशिप हारने वाले दिग्गज ने अपने ऊपर Zombies द्वारा किए गए जानलेवा हमले के बाद दिया चौंकाने वाला बयानWWE सुपरस्टार सैथ रॉलिंस ने दिया बड़ा बयानWWE The Bump के शो में इस बार सैथ रॉलिंस ने हिस्सा लिया और कई बड़े मुद्दों पर उन्होंने बात की। सैथ रॉलिंस ने अपने एक्शन को लेकर बडा़ बयान दिया।यह भी पढ़ें: 5 कारणों से WWE Hell In a Cell में जिमी उसो को रोमन रेंस को यूनिवर्सल चैंपियनशिप के लिए चैलेंज करना चाहिएसिजेरो के साथ वही हुआ जो वो डिजर्व करते थे। सिजेरो ने चीटिंग के जरिए मेरे ऊपर जीत हासिल की थी। WrestleMania में बारिश की वजह से उन्हें जीत मिल गई। ब्लू ब्रांड में द उसोज की वजह से उन्हें फायदा मिल गया। सिजेरो कहते हैं कि वो काफी हाई रेसलर हैं लेकिन उन्हें पता होना चाहिए मैं प्रो रेसलिंग के लिए अपनी जान दे सकता हूं। मेरे हिसाब से ये सही चीज हुई। एक बात और है कि मेरी वजह से ही उन्हें टाइटल के लिए इस बार मौका मिला था।सिजेरो कहते हैं कि वो सबसे हार्ड वर्कर हैं लेकिन ये गलत है। देखा जाए तो सबसे ज्यादा मैं मेहनत करता हूं। मैं हर हफ्ते रेसलिंग कैसे की जाती है वो दिखाता हूं। मैं शो को आगे लेकर चलता हूं। रोमन रेंस के साथ उनका क्लासिक मैच हुआ था लेकिन उन्होंने अपना काम अच्छे से नहीं किया और फिर मैंने जाकर उन्हें सिखाया। मुझे ये गॉय बिल्कुल पसंद नहीं है। सिजेरो पूरी तरह बदल गए है और वो पहले की तरह नहीं है। मैं उन्हें हर चीज सिखाना चाहता हूं और इसलिए मैंने ऐसा किया।THE KING OF DRIP STYLE!@WWERollins is HERE on #Bump100! pic.twitter.com/m0gcXcB9kw— WWE’s The Bump (@WWETheBump) May 19, 2021सिजेरो और रॉलिंस के बीच राइवलरी अब खतरनाक हो गई है और ब्लू ब्रांड में इस बार काफी बवाल देखने को मिलने वाला है।WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाए।