"SmackDown का टॉप सुपरस्टार बनना मेरा लक्ष्य हैं और रोमन रेंस के ऊपर अब मेरी नजरें रहेंगी"

Enter caption

WWE ड्राफ्ट के पहले दिन स्मैकडाउन में बहुत बड़ी चीज देखने को मिली। सैथ रॉलिंस अब ऑफिशियल तौर पर स्मैकडाउन में आ गए है। स्मैकडाउन में हुए WWE ड्राफ्ट में ये फैसला लिया गया। एक बात गौर करने वाली है कि रोमन रेंस पहले से स्मैकडाउन में है। और सैथ रॉलिंस अब गए है तो आने वाले समय में शानदार मैच देखने को मिलने वाला है।

Ad

ये भी पढ़ें:- WWE SmackDown रिजल्ट्स LIVE: 9 अक्टूबर, 2020

सैथ रॉलिंस ने अब ये बात भी कह दी और रोमन रेंस के साथ मैच को टीज भी किया है। सैथ रॉलिंस ने कहा कि उनका लक्ष्य ब्लू ब्रांड का टॉप का सुपरस्टार बनना हैं। साथ ही उन्होंने कहा कि उनकी नजरें अब रोमन रेंस के ऊपर होंगी।

Ad

सैथ रॉलिंस ने रोमन रेंस का शानदार इतिहास

सैथ रॉलिंस और रोमन रेंस के इतिहास को हर कोई जानता हैं। साल 2014 में जब शील्ड टूटी थी तो विलन के तौर पर इसमें सबसे पहले सैथ रॉलिंस का ही नाम था। इसके बाद शील्ड के तीनों सदस्यों ने WWE टाइटल पर कब्जा किया। WWE इतिहास में शील्ड का नाम हर किसी जुंबान पर रहता है। रोमन रेंस, सैथ रॉलिंस और डीन एंब्रोज बहुत बड़े सुपरस्टार हैं। डीन एंब्रोज हालांकि अब AEW का हिस्सा है। रॉलिंस और रोमन रेंस अभी भी WWE के टॉप सुपरस्टार बने हुए हैं।

रोमन रेंस और सैथ रॉलिंस अब स्मैकडाउन का हिस्सा हैं। आने वाले समय में इन दोनों के बीच फ्यूड तो पक्का होगी। इन दोनों ने WWE यूनिवर्स को पहले भी कई अच्छे मैच साथ में दिए हैै। सैथ रॉलिंस और रोमन रेंस की राइवलरी बहुत बड़ी होगी। ये मैच किसी बड़े पीपीवी में ही होगा। सैथ रॉलिंस ने तो अभी से कह दिया है कि उनकी नजरें अब रोमन रेंस के ऊपर होंगी। फैंस भी इस बात को जानते हैं कि दोनों के बीच यहां स्टोरीलाइन जरूर आगे सामने आएगी। रॉ में अभी विलन का काम सैथ रॉलिंस कर रहे थे। अब स्मैकडाउन में भी विलन के रूप में काम करेंगे। सबसे बड़ी बात ये है कि रोमन रेंस भी हील का काम कर रहे हैं। फिलहाल तो दोनों की फ्यूड मुश्किल है। लेकिन आने वाले समय में सैथ रॉलिंस फेस बन सकते हैं। तब इन दोनों की स्टोरीलाइन सभी के सामने आएगी।

ये भी पढ़ें- WWE सुपरस्टार्स की हाइट (155cm से 221cm ): ब्रॉक लैसनर, ड्रू मैकइंटायर और जॉन सीना समेत आपके पसंदीदा रेसलर कितने लंबे हैं ?

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications