WWE चैंपियन मैकइंटायर ने इस हफ्ते रॉ की शुरूआत में शानदार प्रोमो दिया। रेसलमेनिया के बाद पहली बार रॉ में वो नजर आए। उन्होंने रेसलमेनिया में लैसनर को हराकर ये चैंपियनशिप जीती थी। इस दौरान एंड्राडे ने एंट्री कर मैकइंटायर को चैलेंज किया और मेन इवेंट में इन दोनों के बीच जबरदस्त मैच देखने को मिला। मेन इवेंट में चैंपियन vs चैंपियन का यह मैच शानदार साबित हुआ। दोनों स्टार्स ने बढ़िया प्रदर्शन किया। मैच में कई मौकों पर एंजल और ऑस्टिन की इंटरफेरेंस हुई लेकिन ड्रू ने उनपर भी हमला किया। मैच के अंत में जेलिना ने ड्रू का ध्यान भटकाया। इसके बाद ड्रू ने किसी तरह से वापसी को और क्लेमोर लगाकर जीत दर्ज की।ये भी पढ़ें: 5 WWE सुपरस्टार्स जिन्हें इस महीने पुश किया जाना चाहिएThe #MondayNightMessiah has made his presence felt at the expense of #WWEChampion @DMcIntyreWWE. #WWERaw pic.twitter.com/ccon5vcr8f— WWE (@WWE) April 14, 2020The #MondayNightMessiah @WWERollins enjoyed EVERY second of that. #WWERaw pic.twitter.com/l3NEiqtviy— WWE (@WWE) April 14, 2020लेकिन इस सब के बाद जो हुआ वो काफी चौंकाने वाला पल था। इस मैच के बाद सैथ रॉलिंस की एंट्री हो गई। जैसे ही सैथ की एंटी हुई तो एंजल गार्जा ने ड्रू पर पीछे से अटैक कर दिया। इसके बाद जैसे ही मैकइंटायर पीछे पलटे तो सैथ ने ड्रू को किक मार दी। इसके बाद कर्ब स्टॉम्प सैथ रॉलिंस ने मैकइंटायर को लगा दिया। सैथ रॉलिंस ने इसके बाद अपनी नजरें चैंपियनशिप पर लगाई। अब एक बात साफ हो गई है कि मैकइंटायर को नया प्रतिद्वंदी सैथ ऱॉलिंस के रूप में WWE चैंपियनशिप के लिए मिल गया है। हालांकि कई फैंस को ये पसंद नहीं आया क्योंकि सैथ ऱॉलिंस को रेसलमेनिया में हार मिली थी। केविन ओवेंस ने उन्हें हराया था। अब आगे आने वाले एपिसोड में मैकइंटायर और सैथ रॉलिंस के बीच नई जंग शुरू हो जाएगी। दोनों के बीच जबरदस्त फ्यूड देखने को मिलेगी। क्योंकि सैथ ऱॉलिंस और मैकइंटायर का परफॉर्मेंस हमेशा शानदार रहता है। WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को https://www.facebook.com/SKWrestlingHindi/ पर पाएं