WWE Raw में Seth Rollins ने The Rock की तरह इशारा करके चौंकाया, मिले बहुत बड़े हिंट; देखें वीडियो

Ujjaval
सैथ रॉलिंस, सैमी ज़ेन पर स्टॉम्प लगाते हुए (Photo: WWE.com)
सैथ रॉलिंस, सैमी ज़ेन पर स्टॉम्प लगाते हुए (Photo: WWE.com)

Seth Rollins Hints The Rock Alliance: WWE Raw के एपिसोड में सैथ रॉलिंस (Seth Rollins) ने द रॉक (The Rock) की तरह इशारा करके चौंका दिया है। उन्होंने इसके द्वारा बहुत बड़े संकेत दे दिए हैं। Raw के मेन इवेंट के दौरान यह पल देखने को मिला। ब्रॉन ब्रेकर ने सैमी ज़ेन का सामना किया था। सैथ रॉलिंस को यह चीज पता थी कि सैमी ज़ेन उनके नए ग्रुप के बारे में अलग तरीके से सोचते हैं।

Ad

सैथ रॉलिंस ने इसी वजह से सैमी ज़ेन को Raw छोड़ने और WWE SmackDown में जाने का ऑफर दिया था। बाद में पॉल हेमन ने बैकस्टेज सैमी से मुलाकात करते हुए यह भी बताया था कि अगर सैमी ऐसा करते हैं, तो उन्हें अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियनशिप के लिए फ्यूचर में मैच मिलेगा। सैमी ज़ेन टॉप बेबीफेस हैं और इसी वजह से उन्होंने ऑफर को ठुकरा दिया।

बाद में सैमी ज़ेन का इसी वजह से ब्रॉन ब्रेकर के खिलाफ मैच देखने को मिला। मैच में सैमी ने तगड़ा प्रदर्शन किया लेकिन ब्रॉन ब्रेकर ने उनकी हालत खराब कर दी। मैच के दौरान ही एक समय पर सैथ रॉलिंस ने द रॉक की तरह गर्दन पर फिंगर फेरने वाला इशारा किया। कुछ ऐसा ही रॉक ने भी कुछ समय पहले किया था। सैथ के इशारे के बाद ब्रॉन ब्रेकर ने सैमी का हाल बेहाल कर दिया।

आप नीचे सैथ रॉलिंस की वीडियो देख सकते हैं:

Ad

सैमी ज़ेन पर बाद में सैथ रॉलिंस ने भी अटैक किया। द रॉक का इस तरह का इशारा काफी चर्चा का विषय बना था। WWE Elimination Chamber 2025 में रॉक ने यह इशारा जॉन सीना की ओर किया था और इसी के बाद उन्होंने कोडी रोड्स पर अटैक करके हील टर्न ले लिया था।

Ad

WWE में क्या सैथ रॉलिंस और द रॉक मिले हुए हैं?

सैथ रॉलिंस और द रॉक के साथ होने के हिंट काफी समय से मिल रहे हैं। पिछले कुछ समय में कई बार सैथ को द रॉक की तरह कपड़े पहनते हुए देखा गया है। इसी बीच उन्होंने द रॉक की तरह एक-दो मौकों पर माइक भी पकड़ा था। सैथ इसके द्वारा रॉक के साथ जुड़े होने के हिंट दे रहे हैं। यह चीज़ संभव है, क्योंकि पॉल हेमन-द रॉक करीबी हैं और अब वाइजमैन असल में सैथ रॉलिंस के साथ काम करते हैं। देखना होगा कि यह बात सच साबित होती है, या रॉक का इससे कुछ लेना-देना नहीं है।

Quick Links

Edited by Ujjaval
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications