WWE Survivor Series से पहले बड़े शो में Roman Reigns के पूर्व दुश्मन आएंगे नज़र, फैंस को देंगे खुश होने का मौका?

..
क्या होगा दो मेगास्टार्स का आमना-सामना?
WWE दिग्गज रोमन रेंस के पूर्व दुश्मन सैथ रॉलिंस पर होगी सभी की नज़रें

Roman Reigns & Seth Rollins: WWE सर्वाइवर सीरीज (Survivor Series 2023) प्रीमियम लाइव इवेंट जैसे-जैसे करीब आ रहा है, कंपनी ने ब्रांड्स के बीच कंपटीशन के संकेत बढ़ा दिए हैं। हाल ही में एक रिपोर्ट में यह साफ कर दिया गया था कि रोमन रेंस (Roman Reigns) साल के आखिरी मेगा इवेंट का हिस्सा नहीं बनने वाले हैं। इसी बीच एक खबर सामने आई है कि रोमन के पुराने दुश्मन सैथ रॉलिंस (Seth Rollins) Survivor Series से ठीक एक दिन पहले स्मैकडाउन (SmackDown) में मौजूद रहेंगे।

Ad

सैथ रॉलिंस ने हाल ही में अपने सोशल मीडिया के जरिए इस बात की पुष्टि कर दी है कि वो Survivor Series से ठीक पहले होने वाले SmackDown में मौजूद होंगे। अभी इस बारे में कोई अपडेट सामने नहीं आया है कि सैथ टीवी पर दिखेंगे या नहीं। वो संभवतः शो के ऑफ एयर होने के बाद किसी डार्क मैच का हिस्सा बन सकते हैं।

Ad

कुछ ही हफ्ते पहले सैथ रॉलिंस ने रोमन रेंस पर निशाना साधा था। Raw के एक एपिसोड में रिया रिप्ली और द विजनरी का एक बैकस्टेज सैगमेंट देखने को मिला था। रिया ने सैथ को जजमेंट डे को जॉइन करने का ऑफर दिया था। रिप्ली ने द आर्किटेक्ट से कहा कि अगर वो जजमेंट डे की मदद लेते हैं, तब रोमन रेंस की तरह वो भी लंबे समय तक चैंपियन बने रह सकते हैं। मौजूदा वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियन ने रिया के इस आईडिया को ठुकराते हुए कहा था कि वो कभी भी ट्राइबल चीफ की तरह नहीं बनना चाहते हैं।

WWE में आखिरी बार कब हुआ था Roman Reigns और Seth Rollins के बीच मुकाबला

WWE में रोमन रेंस और सैथ रॉलिंस के बीच का इतिहास बहुत ही रोचक रहा है। दोनों शील्ड जैसे शानदार ग्रुप का हिस्सा थे। फैंस कई बार सैथ और रोमन के बीच हुई खतरनाक दुश्मनी को भी देख चुके हैं। WWE में दोनों मेगास्टार्स आखिरी बार WWE Royal Rumble 2022 में एक-दूसरे से भिड़े थे। DQ के जरिए रोमन को इस मैच में हार का सामना करना पड़ा था।

youtube-cover

अगर सैथ रॉलिंस और रोमन रेंस Crown Jewel 2023 में अपने टाइटल्स को रिटेन करने में कामयाब रहते हैं, तब कंपनी के पास Survivor Series 2023 में दोनों मेगास्टार्स को चैंपियन vs चैंपियन मैच में बुक करने का सुनहरा मौका होगा। यह चीज़ रोमन रेंस के स्टेटस पर भी निर्भर करती है।

Quick Links

Edited by Ujjaval
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications