इस हफ्ते की रॉ में रे मिस्टीरियो की रिटायमेंट सेरेमनी होने वाली थी लेकिन ऐसा नहीं हुआ। WWE दिग्गज रे मिस्टीरियो ने बेटे डॉमिनिक के साथ बैठकर एक सैगमेंट किया और बताया कि उनकी हेल्थ कैसी है। याद होगा कि कुछ हफ्ते पहले रे मिस्टीरियो को रॉ के दौरान सैथ रॉलिंस ने बुरी तरह मारा था और उनकी आंख पर चोट आई थी। अब मिस्टीरियो ने बताया है कि उनकी आंख में इन्फेक्शन हो गया है। हालांकि WWE के इस दिग्गज के बेटे ने साफ शब्दों में कहा सैथ रॉलिंस को धमकी दे डाली।ये भी पढ़ें-WWE Raw रिजल्ट्स: 1 जून 2020👁 for an 👁#WWERaw @35_Dominik pic.twitter.com/QRtzmC9R0D— WWE Universe (@WWEUniverse) June 2, 2020डॉमिनिक ने कहा कि जो भी ये शुरु हुआ है उसको खत्म करना होगा। इन बातों से कयास लगाया जा रहा है कि मिस्टीरियो के बेटे की एंट्री जल्द रिंग में होने वाली है और शायद वो अपना मैच सैथ रॉलिंस के खिलाफ लड़ सकते हैं। हालांकि सैथ रॉलिंस ने मिस्टीरियो के बेटे डॉमिनिक की इस धमकी पर करारा जवाब दिया है।WWE सुपरस्टार सैथ रॉलिंस ने क्या बोला?डॉमिनिक अभी जवान है, मैं उसकी हालत को समझ सकता हूं लेकिन वो थोड़ा परेशान है। मुझे लगता है कि उनको कदम पीछे लेना चाहिए। उसको ये पता होना चाहिए कि उसके पिता पर निजी हमला नहीं हुआ है। मुझे पता है कि डॉमिनिक क्या कर सकता है क्योंकि मैंने उन्हें देखा है। जो उसको लीड कर रहा है वो उनका फ्यूचर अच्छा ही करेगा।Quite an INTERESTING response from @WWERollins on #RawTalk regarding @reymysterio's son Dominik... pic.twitter.com/U9ZjRypvh3— WWE (@WWE) June 2, 2020रॉलिंस और रे मिस्टीरियो की दुश्मनी को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। इस बीच अगर डॉमिनिक इस लड़ाई का हिस्सा बन जाए तो शानदार होगा। फैंस ने देखा होगा कि कैसे मिस्टीरियो और डॉमिनिक ने ब्रॉक लैसनर पर अटैक किया था। खैर, अब देखना होगा कि डॉमिनिक कैसे अपने पिता के ऊपर हुए हमला का बदला WWE में लेते हैं ।ये भी पढ़ें-WWE Raw रिजल्ट्स और वीडियो हाइलाइट्स: 1 जून 2020