WWE ने फॉक्स के अपने ट्विटर अकाउंट पर WWE यूनिवर्स से सैथ रॉलिंस (Seth Rollins) और रोमन रेंस (Roman Reigns) में से किसी एक को चुनने को कहा था और इस पर रॉलिंस ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। पूर्व यूनिवर्सल चैंपियन ने इस पोस्ट पर अपनी प्रतिक्रिया दी और चीजों को साफ करने का निर्णय लिया। यह भी पढ़ें: WWE चेयरमैन विंस मैकमैहन के ऊपर गंभीर आरोप लगाते हुए दिग्गज ने किया अहम खुलासारॉलिंस का कहना है कि फैंस के लिए यह शानदार है कि उन्हें रॉलिंस और रोमन दोनों को एक साथ चुनने का मौका मिल रहा है। उन्होंने खुद और रोमन को सबसे दिग्गज बताया। आप नीचे रॉलिंस का ट्ववीट देख सकते हैं।BE BLESSED that you exist in a MOMENT where YOU GET US BOTH! 2 🐐s ARE BETTER THAN ONE!! https://t.co/p8pgOLfbJW— Seth Rollins (@WWERollins) April 21, 2021WWE में सैथ रॉलिंस और रोमन रेंस दोनों मेन इवेंट स्टार के रूप में हासिल कर रहे हैं सफलताThey missed their Tribal Chief. #WrestleMania#AcknowledgeMe pic.twitter.com/m6qjF9F1lQ— Roman Reigns (@WWERomanReigns) April 12, 20212014 के बीच में द शील्ड की विविधता और रोमन रेंस के हील टर्न लेने के बाद दोनों सुपरस्टार्स को तगड़ी पुश मिली थी। WrestleMania 31 मेन इवेंट में रोमन रेंस और ब्रॉक लैसनर के बीच हुए WWE चैंपियनशिप मुकाबले के दौरान रॉलिंस ने अपना Money In The Bank ब्रीफकेस कैश इन करा लिया था। उन्होंने रोमन को पिन करने टाइटल जीता था।यह भी पढ़ें: ब्रॉक लैसनर को लेकर फेमस WWE सुपरस्टार का चौंकाने वाला खुलासा, बताया क्यों उन्होंने 'बीस्ट' की टी-शर्ट को जला दिया थारोमन ने लगातार चार WrestleMania इवेंट को हेडलाइन किया और वर्तमान समय में कंपनी के सबसे बड़े हील हैं। बेबीफेस के रूप में उनका सफर काफी विवादित रहा था और फैंस ने उसे पसंंद नहीं किया था। WrestleMania 33 में द अंडरटेकर के खिलाफ उनकी जीत ने भी उन्हें फायदा नहीं पहुंचाया था।SummerSlam 2020 में रोमन के हील टर्न ने WWE यूनिवर्स को सबसे अधिक खुशी प्रदान की और उसके बाद से ही वह संभवतः अपने करियर का बेस्ट काम कर रहे हैं। रॉलिंस भी SmackDown में हैं और ब्रॉन्ड के टॉप हील्स में से एक हैं। दोनों सुपरस्टार्स के बीच भविष्य में मुकाबला देखने की उम्मीद की जा सकती है क्योंकि इन दोनों के बीच मुकाबला हमेशा आंखों को सुकून देने वाला होता है।WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।