फैंस को जिस पल का इंतजार था आखिरकार वो पल सामने आ गया हैं। WWE दिग्गज सैथ रॉलिंस(Seth Rollins) ने स्मैकडाउन(SmackDown) में जबरदस्त वापसी इस हफ्ते कर ली है। फैंस के लिए बड़ा सरप्राइज इस बार WWE ने ब्लू ब्रांड में रखा था। सैथ रॉलिंस ने अपने पुराने थीम सॉन्ग बर्न इट डाउन में एंट्री की और फेस टर्न को टीज किया। ये भी पढ़ें:- WWE Rumor Roundup: सुपरस्टार्स के नाराज होने का कारण, वर्तमान चैंपियन ने विंस मैकमैहन का आर्डर मानने से किया था इनकार🔥 BURN IT DOWN!!! 🔥@WWERollins is BACK on #SmackDown! pic.twitter.com/GflOMcAcZJ— WWE (@WWE) February 13, 2021WWE सुपरस्टार सैथ रॉलिंस ने की धमाकेदार वापसीWWE सुपरस्टार सैथ रॉलिंस की ये वापसी काफी शानदार रही क्योंकि पूरा रोस्टर रिंग साइड में मौजूद था। सैथ रॉलिंस ने कहा कि उन्हें वापसी कर के अच्छा लग रहा है और वो यहीं पर रहना चाहते हैं। पिछले साल Survivor Series की बात भी इस दौरान रॉलिंस ने सभी को बताई और कहा कि अब सब बदल गया है। हाल ही में सैथ रॉलिंस पिता बने हैं और इसे लेकर उन्होंने काफी खुशी यहां पर जताई। ब्लू ब्रांड को रोस्टर की तारीफ रॉलिंस ने की और कहा कि वो एक लीडर है,यहां उनकी बहुत जरूरत भी है। सैथ रॉलिंस के बयान के बाद पूरा रोस्टर लॉकर रूम में वापस चला गया लेकिन सिजेरो वहीं पर खड़े हुए थे। कुछ देर बार सिजेरो भी वापस जाने लगे लेकिन सैथ रॉलिंस ने उनके ऊपर अटैक कर दिया। सैथ रॉलिंस ने सिजेरो के ऊपर इतना खतरनाक अटैक किया कि बचाव के लिए रेफरी को वहां आना पड़ा। इस बीच डेनियल ब्रायन भी वहां नजर आए। ये भी पढ़ें:रोमन रेंस के खिलाफ हुए मैच में केविन ओवेंस को लगी चोट को लेकर अपडेट सामने आया, WWE SmackDown में लिया अपना बदलापिछले साल Survivor Series 2020 के बाद सैथ रॉलिंस छुट्टी पर चले गए थे। हाल ही में Royal Rumble मैच में 29वें नंबर पर सैथ रॉलिंस ने शानदार एंट्री की और अंत में ऐज ने उन्हें एलिमिनेट किया था। सैथ रॉलिंस की इस वापसी को देखकर ये चीज साफ हो गई है कि WWE ने उनके लिए बड़ा प्लान तैयार किया है। WrestleMania 37 अब नजदीक आ गया है और कई फैंस ये उम्मीद लगा रहे हैं कि रोमन रेंस को वो चुनौती देंगे। अगर ऐसा होता है तो फिर इस बार WrestleMania में एक बहुत बडा़ मैच रोमन रेंस और सैथ रॉलिंस के बीच फैंस को देखने को मिलेगा।WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।