Seth Rollins: WWE फास्टलेन (Fastlane 2023) में सैथ रॉलिंस (Seth Rollins) ने जबरदस्त प्रदर्शन किया। उन्होंने शिंस्के नाकामुरा (Shinsuke Nakamura) के खिलाफ अपने वर्ल्ड हैवीवेट टाइटल को लास्ट मैन स्टैंडिंग मैच में दांव पर लगाया था। कड़े संघर्ष के बाद आखिर सैथ को जीत मिली। अब रॉलिंस ने इसपर प्रतिक्रिया दी।
WWE वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियन सैथ रॉलिंस ने हाल ही में अपने सोशल मीडिया पर Fastlane 2023 की जीत को लेकर पोस्ट डाली। उन्होंने शिंस्के नाकामुरा पर जीत के बाद सेलिब्रेट करते समय की तस्वीर को शेयर करते हुए खास मैसेज लिखा। उन्होंने अपने सभी फैंस को मोटिवेट करने का प्रयास किया। मौजूदा चैंपियन ने लिखा,
"दृढ़ निश्चय एक लंबी छलांग लगाने का तरीका है। यह हमारे उद्देश्य की ताकत है।"
आप नीचे सैथ रॉलिंस की खास पोस्ट देख सकते हैं:
WWE Fastlane 2023 में Seth Rollins की जीत को लेकर Becky Lynch ने शेयर की खास फोटो
सैथ रॉलिंस ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी जीत से जुड़ी खास फोटो पोस्ट की थी। इसे मौजूदा NXT विमेंस चैंपियन बैकी लिंच ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट द्वारा शेयर किया।
आप नीचे बैकी लिंच की इंस्टाग्राम स्टोरी का स्क्रीनशॉट देख सकते हैं:
![बैकी लिंच की स्टोरी का स्क्रीनशॉट](https://statico.sportskeeda.com/editor/2023/10/32fa9-16968361846076-1920.jpg?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2023/10/32fa9-16968361846076-1920.jpg?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2023/10/32fa9-16968361846076-1920.jpg?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2023/10/32fa9-16968361846076-1920.jpg?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2023/10/32fa9-16968361846076-1920.jpg?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2023/10/32fa9-16968361846076-1920.jpg?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2023/10/32fa9-16968361846076-1920.jpg?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2023/10/32fa9-16968361846076-1920.jpg 1920w)
Fastlane 2023 में वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप मैच के दौरान शिंस्के नाकामुरा ने कई हथियारों का इस्तेमाल करके सैथ रॉलिंस की कमर को निशाना बनाया। रॉलिंस इसी बीच काफी दर्द में नज़र आ रहे थे। इसके बावजूद उन्होंने हार नहीं मानी और लड़ना जारी रखा। अंत में नाकामुरा 10 काउंट के पहले खड़े नहीं हो पाए और सैथ विजेता बने। उन्होंने जीत के साथ अपनी चैंपियनशिप को रिटेन रखा।
सैथ रॉलिंस ने इसके बाद एक पोस्ट डालकर जरूर सभी फैंस को चौंका दिया था। उन्होंने X (पहले ट्विटर) पर एक पोस्ट डालते हुए बताया कि वो खुद को जवान महसूस करना चाहते हैं लेकिन उनकी कमर अब उनका साथ नहीं देती है। इस पोस्ट द्वारा सैथ ने संकेत दे दिए कि उनकी कमर में सही मायने में दिक्कत है। देखना होगा कि मौजूदा वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियन के करियर पर इस चोट का असर पड़ता है, या नहीं।