10 साल पहले WWE में Roman Reigns-Brock Lesnar की बजी थी बैंड, स्टार ने तस्वीर पोस्ट कर मनाया जश्न, दिग्गजों को दिलाई याद

WWE
WrestleMania 31 में हुआ था जबरदस्त मैच (Photo: WWE.com)

Seth Rollins Celebrate WrestleMania 31 Victory: WWE WrestleMania 31 को 10 साल पूरे हो चुके हैं। जब भी इस शो का नाम लिया जाता है तो दिमाग में सैथ रॉलिंस (Seth Rollins) ही आते हैं। उन्होंने मेन इवेंट में जो किया वो इतिहास बन गया। वहां से रॉलिंस की किस्मत भी पलट गई। आज वो किसी परिचय का मोहताज नहीं हैं। WWE ने बहुत बड़ा पुश उन्हें दिया और ये निर्णय उनका सफल साबित हुआ। रॉलिंस ने खुद इस चीज को इंस्टाग्राम पर तस्वीर डालकर सेलिब्रेट किया है। वो खुशी से झूम रहे हैं।

Ad

WrestleMania 31 के मेन इवेंट में ब्रॉक लैसनर ने वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप रोमन रेंस के खिलाफ डिफेंड की थी। दोनों के बीच जबरदस्त मुकाबला हुआ। कोई भी हार मानने को तैयार नहीं था। दोनों का रिंग में बुरा हाल हो गया था और इस चीज का फायदा सैथ रॉलिंस ने उठाया। उन्होंने तुरंत आकर Money in the Bank ब्रीफकेस कैश-इन कर दिया। मुकाबला इसके बाद ट्रिपल थ्रेट हो गया था और अंत में रॉलिंस ने रोमन को पिन करते हुए चैंपियनशिप अपने नाम की थी। ये सभी के लिए बहुत बड़ा पल था और उन्होंने रोमन-लैसनर की बैंड बचा दी थी। रॉलिंस भी कई बार कह चुके हैं कि उनके इस लम्हे ने उनका करियर बदल दिया।

सैथ रॉलिंस की इस जीत को ऐतिहासिक माना जाता है। इसके 10 साल पूरे होने का जश्न रॉलिंस ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर चैंपियनशिप के साथ शानदार तस्वीर पोस्ट कर मनाया। सैथ ने रोमन रेंस और पॉल हेमन को भी इसमें टैग करके उन्हें खास मोमेंट को याद दिलाया है। आप रॉलिंस की पोस्ट को नीचे देख सकते हैं।

सैथ रॉलिंस की शानदार पोस्ट (Photo: Seth Rollins Instagram Story)
सैथ रॉलिंस की शानदार पोस्ट (Photo: Seth Rollins Instagram Story)

WWE WrestleMania 41 में किसके साथ होगा सैथ रॉलिंस का मैच?

WrestleMania 41 अब काफी करीब है। वहां पर सैथ रॉलिंस का मुकाबला रोमन रेंस और सीएम पंक के साथ होने वाला है। इन तीनों की राइवलरी बहुत जबरदस्त चल रही है। सभी को काफी मजा आ रहा है। इस हफ्ते SmackDown में इनके बीच कॉन्ट्रैक्ट भी साइन किया गया। पॉल हेमन ने इस चीज का भी खुलासा किया कि मैच मेन इवेंट में होगा। पंक पहली बार मेनिया के मेन इवेंट में हिस्सा लेते हुए नज़र आएंगे।

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
WWE
WWE
NBA
NBA
NFL
NFL
MMA
MMA
Tennis
Tennis
NHL
NHL
Golf
Golf
MLB
MLB
Soccer
Soccer
F1
F1
WNBA
WNBA
More
More
bell-icon Manage notifications