WWE में फिर देखने को मिल सकता है रोमन रेंस और सैथ रॉलिंस का मैच, शील्ड के पूर्व सदस्य को करना होगा बड़ा बदलाव 

WWE सुपरस्टार रोमन रेंस और सैथ रॉलिंस
WWE सुपरस्टार रोमन रेंस और सैथ रॉलिंस

सैथ रॉलिंस (Seth Rollins) वर्तमान में WWE में सबसे बेहतरीन रेसलर्स में से एक है। 2019 में Royal Rumble जीतने से लेकर WrestleMania 31 के मेन इवेंट में जबरदस्त प्रदर्शन के साथ ही उन्होंने फैंस को कई यादगार पल दिए हैं।

Ad

वह अक्टूबर में SmackDown में शामिल हुए और मिस्टेरियो फैमिली और मर्फी के साथ अपनी स्टोरीलाइन को जारी रखा। दो महीने के अंतराल के बाद सैथ रॉलिंस Royal Rumble पे-पर-व्यू में लौटे और SmackDown में सिजेरो के साथ रिंग में दिखाई दिए।

WrestleMania 37 में सैथ रॉलिंस ने एक जबरदस्त मैच में सिजेरो का सामना किया। सिजेरो और सैथ रॉलिंस एक बार फिर इस हफ्ते SmackDown में एक दूसरे का सामना करने को तैयार है। हालांकि पहले उम्मीद की जा रही थी कि सिजेरो यूनिवर्सल चैंपियनशिप के लिए रोमन रेंस को चैलेंज करेंग लेकिन यह संभव नहीं हुआ।

Ad

सैथ रॉलिंस ने लंबे समय से कंपनी के लिए जबरदस्त काम किया है। लेकिन उन्हें आप अपने पुराने बेबीफेस से सुपरस्टार के रूप में वापस आने की जरूरत है। इससे वह फैंस के बीच और लोकप्रिय हो जाएंगे।

यह भी पढ़ें: जॉन सीना को WrestleMania में WWE दिग्गज के खिलाफ मिली चौंकाने वाली जीत का कारण सामने आया

WWE में सैथ रॉलिंस के लिए बेबीफेस सुपरस्टार के रूप में वापसी क्यों जरूरी है

SmackDown रोस्टर में अभी भी गहराई का अभाव है। SmackDown में दुनिया के की सबसे बेहतरीन रेसलर मौजूद है, लेकिन SmackDown में फिर भी किसी चीज की कमी नजर आती हैं। जिसमें एक सॉलिड बेबीफेस सुपरस्टार की कमी महत्वपूर्ण है। SmackDown में बिग ई, सिजेरो, रे मिस्टेरियो, डॉमिनिक और केविन ओवेन्स ही विश्वसनीय चेहरे हैं। शिंसुके नाकामुरा और मर्फी जैसे सुपरस्टार का उपयोग कंपनी ने कम ही किया है।

लेकिन SmackDown में हील सुपरस्टार्स की बात करें तो, इसमें रोमन रेंस, सैथ रॉलिंस, सैमी ज़ैन, जे उसो, किंग कॉर्बिन जैसे सुपरस्टार्स हैं। जिस वजह से हील और बेबीफेस सुपरस्टार्स के बीच एक बड़ा अंतर देखने को मिलता है।

इसके अलावा SmackDown में सैथ रॉलिंस एकमात्र सुपरस्टार है, जो डेनियल ब्रायन की कमी को पूरा कर सकते हैं। सैथ रॉलिंस के बेबीफेस सुपरस्टार के रूप में आने से हील और बेबीफेस सुपरस्टार्स के बीच अंतर कम हो सकता है।

बेबीफेस सुपरस्टार के रूप में आने सैथ रॉलिंस कई महत्वपूर्ण मैचों का हिस्सा बन सकते हैं जिसमें, यूनिवर्सल चैंपियन रोमन रेंस के साथ उनका एक संभावित मैच हो सकता है। सैथ रॉलिंस का बेबीफेस सुपरस्टार के रूप में आना कंपनी और WWE SmackDown दोनों के लिए बहुत फायदेमंद साबित होगा।

यह भी पढ़ें: "मैं WWE में कभी भी वापसी नहीं करूंगा"

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं

Quick Links

Edited by मयंक मेहता
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications