Seth Rollins Wants CM Punk Gone: WWE में सैथ रॉलिंस (Seth Rollins) और सीएम पंक (CM Punk) के बीच अनबन के बारे में फैंस को अच्छे से पता होगा। दोनों को एक-दूसरे से बहुत ज्यादा नफरत है और वो कट्टर दुश्मन हैं। सैथ रॉलिंस और सीएम पंक अभी एक ही स्टोरी का हिस्सा हैं। इसी बीच विजनरी ने कहा कि वो पंक को WWE का हिस्सा रहते हुए नहीं देखना चाहते हैं।
Up And Adams Show पर थोड़े समय पहले ही पूर्व यूनिवर्सल चैंपियन सैथ रॉलिंस नजर आए थे। इसी बीच उन्होंने सीएम पंक पर निशाना साधा और अपना गुस्सा निकाला। उन्होंने बताया कि वो पंक को पसंद नहीं करते हैं और वो खराब व्यक्ति हैं। उन्होंने यह भी कहा कि पंक को उनसे दूर रहना चाहिए। उन्होंने पंक के WWE से जाने की इच्छा भी जाहिर कर दी। उन्होंने कहा,
“हम जो चीजें करते हैं, उसके लिए सीएम पंक अच्छे व्यक्ति नहीं हैं। वो खराब इंसान हैं। मैं उन्हें WrestleMania के मेन इवेंट में हरा चुके हैं। मैं उन्हें इस Money in the Bank कॉन्ट्रैक्ट के आसपास भी नहीं चाहता हूं। मैं काफी समय से सीएम पंक से निपट रहा हूं। इस व्यक्ति को मेरे करीब नहीं होना चाहिए। मैं उन्हें जाते हुए देखना चाहता हूं। मैं उन्हें यहां (WWE) से बाहर होते हुए देखना पसंद करूंगा।"
WWE Money in the Bank 2025 में सैथ रॉलिंस की हार का कारण बन सकते हैं सीएम पंक
सीएम पंक और सैथ रॉलिंस के बीच दुश्मनी फैंस को हमेशा ही पसंद आई है। रॉलिंस और उनके फैक्शन के कारण ही सीएम पंक क्वालीफाइंग मैच नहीं जीत पाए और उन्हें Money in the Bank का हिस्सा बनने का मौका नहीं मिलेगा। हालांकि, सैथ इस बड़े मुकाबले का हिस्सा हैं और वो लैडर मैच जीतकर कॉन्ट्रैक्ट हासिल करना चाहेंगे।
सीएम पंक इस मैच में दखल दे सकते हैं और सैथ रॉलिंस पर हमला करते हुए उनकी हार का कारण बन सकते हैं। ऐसा करके पंक अपना बदला पूरा कर सकते हैं और उनके बीच स्टोरी आगे बढ़ पाएगी। SummerSlam 2025 करीब है और इस बड़े शो के लिए उनके बीच किसी तरह का मैच बुक किया जा सकता है।