WWE स्मैकडाउन (SmackDown) के ऐतिहासिक एपिसोड में सैथ रॉलिंस (Seth Rollins) ने शानदार जीत हासिल की। मेन इवेंट में इस बार फैटल 4वे मैच हुआ। रॉलिंस ने अपनी चालाकी से इस मैच में जबरदस्त जीत हासिल की। फैंस की वापसी इस बार ब्लू ब्रांड में हुई। फैंस के सामने रॉलिंस एक बार फिर नंबर वन साबित हुए। ये भी पढ़ें:-WWE Rumor Roundup: Money in the Bank 2021 में टॉप सुपरस्टार की होगी वापसी, यूनिवर्सल चैंपियन Roman Reigns को लेकर बड़ी खबरROLLINS WINS!ROLLINS WINS!#SmackDown pic.twitter.com/rAuIzL9p1v— WWE (@WWE) July 17, 2021WWE सुपरस्टार सैथ रॉलिंस ने किया कमालदरअसल ब्लू ब्रांड के लिए फैटल 4वे मैच का ऐलान पिछले हफ्ते ही कर दिया गया था। बिग ई, नाकमुरा, केविन ओवेंस और सैथ रॉलिंस ने फैंस को शानदार मैच दिया। इस मैच के दौरान फैंस भी काफी खुश नजर आए। चारों सुपरस्टार्स ने अपने मूव्स का जबरदस्त इस्तेमाल किया। अंत में बाजी सैथ रॉलिंस ने मारी। ये भी पढ़ें:-2 कारणों से गोल्डबर्ग की WWE में वापसी होनी चाहिए और 2 ऐसा क्यों नहीं होना चाहिएशुरूआत से ही इस मैच में फैंस को बवाल देखने को मिला। कई शानदार मोमेंट्स भी मुकाबले में फैंस को देखने को मिले। मैच के दौरान केविन ओवेंस ने लैडर के ऊपर से नाकामुरा के ऊपर कमेंट्री टेबल पर छलांग लगा दी और ये देखकर सभी दंग रह गए। दोनों सुपरस्टार्स नीचे धराशाई हो गए थे। इस चीज का फायदा सैथ रॉलिंस ने उठाया। रॉलिंस ने बिग ई को बिग एंडिंग देते हुए इस मैच को जीत लिया। मैच के बाद रॉलिंस ने लैडर पर चढ़कर ब्रीफकेस हाथ में उठाया और जश्न मनाया। Not so fast, @WWERollins!Feel the unicorn power of @WWEBigE! 🦄🦄🦄#SmackDown pic.twitter.com/zqUJtBWxOp— WWE (@WWE) July 17, 2021ये भी पढ़ें:-WWE सुपरस्टार्स फैंस के रिटर्न से पहले हुए भावुक, रोमन रेंस ने दी दुश्मन को धमकी, गोल्डबर्ग की वापसी का ऐलान? MITB पीपीवी में होने वाले लैडर मैच में भी ये चारों सुपरस्टार्स रहेंगे। Raw सुपरस्टार्स भी उस मैच में नजर आएंगे। एक बार फिर फैंस को इस पीपीवी में बवाल देखने को मिलेगा। फिलहाल सैथ रॉलिंस ने ये मैच जीतकर अपने इरादे साफ कर दिए। MITB में होने वाले लैडर मैच में भी सैथ रॉलिंस जीत के प्रबल दावेदार होंगे। अगर रॉलिंस ब्रीफेकस जीत जाएंगे तो फिर वो चैंपियनशिप के लिए जा सकते हैं। कृपया Sportskeeda के WWE सेक्शन को बेहतर बनाने में मदद करें। अभी 30 सेकंड का सर्वे करें!