बैकी लिंच की प्रेग्नेंसी के बाद सैथ रॉलिंस के WWE फ्यूचर को लेकर बड़ा अपडेट

बैकी लिंच (Becky-Lynch) और सैथ रॉलिंस के घर जल्द ही नया मेहमान आऩे वाला है। इस हफ्ते रॉ में बैकी लिंच ने बताया कि वो प्रेग्नेंट हैं। इस दौरान उन्होंने अपना टाइटल भी छोड़ दिया। इस साल दिसंबर में इनके घर खुशी आएगी। बैकी लिंच अब कुछ दिनों तक रिंग में नजर नहीं आएंगी। अब सवाल ये उठता है कि रियल लाइफ की वजह से सैथ रॉलिंस के करियर में कोई प्रभाव पड़ेगा? उम्मीद ये जताई जा रही है कि सैथ रॉलिंस के रेसलिंग करियर पर इसका कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा। स्पोर्ट्सकीड़ा के टॉम कोल्यूह ने इस बारे में बात की और बड़ी जानकारी फैंस को शेयर की।

Ad

ये भी पढ़ें:- 4 NXT के बड़े सुपरस्टार्स जिनका करियर WWE के मेन रोस्टर में आने से बर्बाद हो गया

सैथ रॉलिंस का करियर

टॉम ने कहा कि सैथ रॉलिंस के लिए बड़ी खुशखबरी है लेकिन फिर भी WWE के साथ कॉन्ट्रैक्ट में है तो उन्हें इसकी इज्जत करनी पड़ेगी। साथ ही उन्होंने ये भी बताया कि सैथ ऱॉलिंस का ब्रेक लेना उनके कॉन्ट्रैक्ट पर निर्भर करता है। और इसके लिए पहले WWE मैनेजमेंट का भी निर्णय देखऩा होगा। रिपोर्ट के अनुसार ये अब साफ कह दिया गया है कि सैथ रॉलिंस रेसलिंग करना जारी रखेंगे।

youtube-cover
Ad

इस हफ्ते रॉ में सैथ रॉलिंस का कैरेक्टर काफी खतरनाक था। हालांकि वो अभी भी हील ही है लेकिन इस हफ्ते रे मिस्टीरियो के साथ उनका गंदा बर्ताव था। फैंस को ये बात समझ नहीं आई कि सैथ रॉलिंस किस बात को लेकर इतने गुस्से में थे। सैथ रॉलिंस रॉ के बड़े सुपरस्टार हैं। फैंस उन्हें हमेशा रिंग में देखना चाहते हैं। फेस और हील दोनों कैरेक्टर में उनका प्रदर्शन शानदार रहता है। सैथ रॉलिंस का करियर भी हमेशा शानदार रहा है।

ये भी पढ़ें-बैकी लिंच के प्रेग्नेंट होने की खबर सुनने के बाद WWE चेयरमैन विंस मैकमैहन ने क्या कहा?

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications