सैथ रॉलिंस की वापसी पर लगा ब्रेक, WWE ने फैंस को दिया बड़ा धोखा? 

सैथ रॉलिंस
सैथ रॉलिंस

पिछले हफ्ते WWE स्मैकडाउन (Smackdown) के एपिसोड में इस बात का ऐलान किया था कि अगले हफ्ते WWE सुपरस्टार सैथ रॉलिंस की वापसी होगी। यानि की इस हफ्ते ब्लू ब्रांड में सैथ रॉलिंस को जलवा दिखेगा। लेकिन एक बड़ी खबर ये आ रही है कि पिछले 24 घंटे के अंदर सोशल मीडिया से सैथ रॉलिंस की वापसी पर जो भी था वो WWE ने हटा दिया है।

Ad

यह भी पढ़ें: 5 मौके जब ब्रॉक लैसनर ने WWE में अपने प्रतिद्वंदी को एक मिनट के अंदर हराया

WWE सुपरस्टार सैथ रॉलिंस को लेकर संशय बरकरार

WWE द्वारा दिए गए प्रीव्यू में भी इस चीज को नहीं दिया गया है। सैथ रॉलिंस की वापसी और फिर सभी चीजें हटाने को लेकर पूरी जानकारी अभी तक नहीं मिली है। अगर ऐसा है तो फिर Royal Rumble से पहले उनकी वापसी नहीं हो पाएगी। सीधे वो Royal Rumble में सरप्राइज दे सकते हैं। 31 जनवरी को इस शो का आयोजन होगा।

यह भी पढ़ें: WWE से रोमन रेंस ने की है खास मांग, 2021 में SmackDown के पहले एपिसोड में करेंगे बड़ा ऐलान?

सर्वाइवर सीरीज के बाद से सैथ रॉलिंस WWE टीवी पर नजर नहीं आए है। बैकी लिंच ने हाल ही में बच्चा पैदा किया है। इस चीज को लेकर सैथ रॉलिंस छुट्टी में गए थे। लेकिन अब उनकी वापसी तय है। WWE ने पहले ये ऐलान कर सभी को खुशी दे दी थी लेकिन अभी एक बड़ा झटका दे दिया है। इस हफ्ते होने वाले ब्लू ब्रांड के एपिसोड के लिए पहले से कंपनी ने कई मैचों का ऐलान किया है। विेमेंस डिवीजन में भी कुछ नया देखने को मिलने वाला है। इस लिहाज से भी सैथ रॉलिंस की वापसी काफी मुश्किल लग रही है। WWE ने फिलहाल फैंस को संशय में डाल दिया है।

साल 2021 का पहला एपिसोड ब्लू ब्रांड का होगा। अब यहां से Royal Rumble का बिल्डअप देखने को मिलने वाला है। ये बहुत बड़ा शो कंपनी का होता है। इसके लिए पूरे साल तैयारी की जाती है। फैंस की वापसी इस शो में होगी या नहीं इसे लेकर अभी कोई जानकारी नहीं है। सैथ रॉलिंस की वापसी होगी या नहीं ये ब्लू ब्रांड के एपिसोड में ही पता लगेगा। लेकिन अगर इस हफ्ते वापसी नहीं होती है तो फिर वो Royal Rumble में ही नजर आएंगे।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications