WWE Survivor Series 2020 में सैथ रॉलिंस का होगा लास्ट मैच

Ankit
wwe cover image
WWE
WWE
Ad

WWE सैथ रॉलिंस के फैंस के लिए बड़ी खबर सामने आ रही है। इस हफ्ते WWE स्मैकडाउन में सैथ रॉलिंस को उनके पूर्व साथी बडी मर्फी के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा। इस हार के साथ बडी मर्फी और मिस्टीरियो के साथ रॉलिंस का फ्यूड खत्म हो गया है। पहले मर्फी ने रॉलिंस का हाथ थामा था लेकिन बाद में उन्होंने मिस्टीरियो परिवार का साथ दिया।

Ad

सैथ रॉलिंस अब सर्वाइवर सीरीज में 5 ऑन 5 एलिमिनेशन मैच में स्मैकडाउन की टीम से लड़ने वाले हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक ये मैच सैथ रॉलिंस का आखिरी मैच होगा और फिर WWE के पूर्व चैंपियन सैथ रॉलिंस छुट्टियों पर चले जाएंगे। ये इसलिए क्योंकि उनकी मंगेतर बैकी लिंच मां बनने वाली हैं। ये भी बताया जा रहा है कि WWE ने सैथ रॉलिंस की छुट्टी मंजूर कर दी है।

ये भी पढ़ें: पॉल हेमन ने बताया कि ब्रॉक लैसनर के खिलाफ दुश्मनी में वो रोमन रेंस के लिए क्या सोचते थे

केजसाइड सीट्स की रिपोर्ट के अनुसार WWE के पूर्व चैंपियन सैथ रॉलिंस ज्यादा दिन छुट्टियों पर नहीं रहेंगे और जनवरी 2021 तक वापसी कर लेंगे। सैथ रॉलिंस इस वक्त WWE के बड़े फेस हैं लेकिन ड्राफ्ट के दौरान उन्हें स्मैकडाउन में शिफ्ट किया गया है।

WWE में सैथ रॉलिंस के लिए आगे क्या होगा?

बता दें कि सैथ रॉलिंस ने पूर्व क्रूजरवेट चैंपियन बडी मर्फी को बड़ा सुपरस्टार बनाने में काफी मदद की है। पिछले कुछ वक्त से बडी और रॉलिंस की दुश्मनी को काफी पसंद किया गया है। ऐसा माना जा रहा है कि सैथ रॉलिंस के जाने के बाद बडी मर्फी को सिंगल्स में पुछ मिलने वाला है।

ये भी पढ़ें: पॉल हेमन ने बताया कि ब्रॉक लैसनर के खिलाफ दुश्मनी में वो रोमन रेंस के लिए क्या सोचते थे

Ad

जैसा कि बताया जा रहा है कि सैथ रॉलिंस जनवरी 2021 तक वापसी करने वाले हैं, जिसके बाद उम्मीद कि जा रहा है वो रॉयल रंबल तक सैथ रॉलिंस की वापसी होगी। अगर रॉयल रंबल के दौरान सैथ रॉलिंस की वापसी होती है तो स्मैकडाउन को इससे फायदा मिलेगा जबकि रंबल का रोमांचक बढ़ जाएगा रॉलिंस अब नए रेसलर्स को आगे बढ़ाने में काफी मदद कर रहे हैं। हाल ही में सैथ रॉलिंस और बैकी लिंच का प्रेग्नेंसी फोटो शूट हुआ था जिसकी फोटो काफी वायरल हुई। अब देखना होगा कि WWE रॉलिंस के लिए क्या प्लान करता है।

ये भी पढ़ें:- WWE Survivor Series 2020: 5 तरीके जिससे मेंस एलिमिनेशन मैच का अंत हो सकता है

Quick Links

Edited by Ankit
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications