पिछले हफ्ते WWE रॉ (Raw) में शेमस (Sheamus) की मैच के दौरान नाक टूट गई थी। शेमस को लगातार दो मैचों में हार झेलनी पड़ी थी। हम्बर्टो कारिलो (Humberto Carrillo) के साथ हुए मैच में उनकी नाक से बहुत खून निकला था। शो के बाद इस खबर का खुलासा हुआ था कि शेमस की नाक टूट गई। WWE ने इसके बाद शेमस को कुछ समय आराम करने की सलाह दी। शेमस ने इसके बाद अपनी सर्जरी कराई और अब ट्विटर पर हॉस्पिटल से कुछ फोटोज उन्होंने अपने फैंस के लिए शेयर की। यह भी पढ़ें:31 साल के फेमस WWE सुपरस्टार ने अपने दूसरे बच्चे के जेंडर का खुलासा किया, सोशल मीडिया पर दी बड़ी जानकारीWWE सुपरस्टार शेमस ने इंजरी पर दिया अपडेटशेमस की नाक की इंजरी बहुत ही बड़ी थी। लगातार इसके बाद ये खबरें आ रही थी कि वो अपनी WWE यूएस चैंपियनशिप छोड़ सकते हैं। शेमस ने इस सभी अफवाहों पर ट्विटर के जरिए खुद ही विराम लगा दिया था। ट्विटर पर शेमस ने अपनी इंजरी को लेकर बड़ा अपडेट दिया और तस्वीरें भी फैंस के लिए शेयर की। यह भी पढ़ें:रोमन रेंस ने की मौजूदा चैंपियंस की हालत खराब, दिग्गज पर हुआ जानलेवा हमला, ब्रॉक लैसनर का WWE में होगा खतरनाक मैच?..#AndStill pic.twitter.com/rTjXCADTmW— Sheamus (@WWESheamus) June 5, 2021शेमस की हालत अभी भी खराब लग रही है। फोटो में देखकर लग रहा है कि उनकी नाक का शेप अभी भी सही नहीं हुआ। एक बात अच्छी है कि तस्वीरों में शेमस अच्छी इनर्जी में लग रहे हैं और ये WWE फैंस के लिए अच्छी बात हैं। यह भी पढ़ें:ब्रॉक लैसनर को 4 मिनट में हराने वाले दिग्गज ने WWE चैंपियन बनने के बाद फेमस सुपरस्टार का सामना करने की जताई इच्छा..sorry NOT VACATING. #USChampion pic.twitter.com/JiCoB6nJd0— Sheamus (@WWESheamus) June 1, 2021WWE Raw में पिछले कुछ समय से शेमस की राइवलरी कारिलो के साथ चल रही थी और इसमें रिकोशे भी बाद में शामिल हो गए। पिछले हफ्ते शेमस ने प्रोमो कट करते हुए रिकोशे और कारिलो को मैच के लिए चैलेंज कर दिया था। शेमस ने दोनों सुपरस्टार्स का सामना इसके बाद किया। दोनों मैचों में शेमस को हार का सामना करना पड़ा। कारिलो के खिलाफ हुआ मैच शेमस का काफी खतरनाक था क्योंकि उन्हें गंभीर चोट लग गई थी। कृपया Sportskeeda के WWE सेक्शन को बेहतर बनाने में मदद करें। अभी 30 सेकंड का सर्वे करें!