WWE Raw में Seth Rollins के दुश्मन ने उनके ऊपर किया भयानक हमला, वर्ल्ड चैंपियन की पत्नी और बेटी पर भी साधा निशाना

Pankaj
WWE Raw में सैथ रॉलिंस का हुआ शानदार सैगमेंट
WWE Raw में सैथ रॉलिंस का हुआ शानदार सैगमेंट

Shinsuke Nakamura: WWE Raw के एपिसोड में शिंस्के नाकामुरा (Shinsuke Nakamura) ने सैथ रॉलिंस (Seth Rollins) के ऊपर जुबानी हमले किए। नाकामुरा ने सैथ की पत्नी बैकी लिंच (Becky Lynch) और उनकी बेटी पर भी निशाना साधा। रॉलिंस इस बात से बहुत गुस्से में नज़र आए।

द विजनरी नाकामुरा के खिलाफ राइवलरी में शामिल हैं, जब से नाकामुरा ने द जजमेंट डे के खिलाफ टैग मैच के बाद उन पर हमला किया था। दोनों की राइवलरी तेजी से आगे बढ़ी, जब नाकामुरा ने रॉलिंस की पीठ की समस्याओं का जिक्र किया और साथ ही उनके परिवार का भी जिक्र किया।

सैथ रॉलिंस का Raw में सैगमेंट हुआ। वो बहुत गुस्से में थे। उन्हें नाकामुरा को बाहर बुलाने में कोई समय बर्बाद नहीं किया। हालांकि फिर एक वीडियो चलाया गया, जिसमें नाकामुरा ने बताया कि वो रॉलिंस को किस तरह हराकर वर्ल्ड हैवीवेट टाइटल अपने नाम करेंगे।। उन्होंने रॉलिंस की बेटी का भी फिर से उल्लेख किया और कहा कि वो अपनी बेटी के साथ चलने के लायक नहीं रहेंगे।

ऐसा सुनकर रॉलिंस और भी क्रोधित हो गए, उन्होंने कहा कि WWE Payback में इंजरी के बावजूद वो नाकामुरा का बुरा हाल करेंगे। रॉलिंस ने दावा किया कि शिंस्के नाकामुरा उनसे उनका टाइटल, फ्यूचर या फैमिली कुछ भी नहीं छीन पाएंगे। नाकामुरा ने कुछ देर बाद सैथ के ऊपर पीछे से हमला किया और फिर से उन्हें धराशाई कर दिया।

क्या WWE Payback 2023 में Seth Rollins अपने टाइटल को रिटेन कर पाएंगे?

नाकामुरा पूरी तरह सैथ रॉलिंस के खिलाफ माइंडगेम का इस्तेमाल कर रहे हैं। दोनों के बीच मुकाबला भी बहुत अच्छा होगा। अभी तक इस राइवलरी में रॉलिंस के ऊपर नाकामुरा हावी रहे हैं। पिछले कुछ हफ्तों में सैथ के ऊपर नाकामुरा ने अटैक किया। सैथ की इंजरी भी अब पूरी तरह सभी के सामने आ गई है। इस बात का खुलासा खुद उन्होंने भी किया।

यह देखते हुए कि नाकामुरा ने हाल के सप्ताहों में रॉलिंस पर बेहतर प्रदर्शन किया है, यह देखना दिलचस्प होगा कि क्या रॉलिंस अपने नए प्रतिद्वंद्वी को मात देने में सक्षम होंगे। कुछ ही दिनों में इस बात का पता चल जाएगा कि रॉलिंस वर्ल्ड हैवीवेट टाइटल को रिटेन कर पाएंगे या नहीं।

Quick Links

Edited by Pankaj
Sportskeeda logo
Close menu
WWE
WWE
NBA
NBA
NFL
NFL
MMA
MMA
Tennis
Tennis
NHL
NHL
Golf
Golf
MLB
MLB
Soccer
Soccer
F1
F1
WNBA
WNBA
More
More
bell-icon Manage notifications