WWE ने एक दिन पहले 14 सुपरस्टार्स को कंपनी से निकाल कर बवाल मचा दिया। इस लिस्ट में दो भारतीय सुपरस्टार्स भी शामिल हैं। समीर सिंह (Samir Singh) और सुनील सिंह (Sunil Singh) को WWE ने इस बार बाहर का रास्ता दिखाया। दोनों इस समय 205 लाइव में बॉलीवुड बॉयज टैग टीम नाम से काम रहे थे। बॉलीवुड बॉयज WWE के इस फैसले से काफी नाराज नजर आए। दोनों ने ट्विटर के जरिए अपना गुस्सा दिखाया।ये भी पढ़ें: भारतीय WWE दिग्गज The Great Khali पर टूटा दुखों का पहाड़, मां के निधन से दुखी होकर शेयर किया बेहद भावुक पोस्टपूर्व WWE सुपरस्टार्स ने दिखाया अपना गुस्साWWE में पिछले कुछ सालों से सिंह ब्रदर्स का बहुत बड़ा नाम रहा था। कुछ समय पहले ही सुनील सिंह और समीर सिंह ने बॉलीवुड बॉयज गिमिक में वापसी की थी। इस गिमिक का इस्तेमाल ये दोनों ने साल 2016 में NXT और क्रूजरवेट क्लासिक में किया था। जिंदर महल के साथ दोनों ने शानदार काम किया। महल की इंजरी के बाद कुछ समय के लिए ये दोनों भी कंपनी में नजर नहीं आए। साल 2019 में समीर सिंह ने पांच बार 24/7 चैंपियनशिप अपने नाम की थी। वहीं सुनील सिंह ने इसे चार बार अपने नाम किया था।ये भी पढ़ें: 3 कारण क्यों WWE सुपरस्टार सैथ रॉलिंस को बेबीफेस टर्न ले लेना चाहिए और 2 कारण क्यों हील सुपरस्टार ही बने रहना चाहिएसिंह ब्रदर्स अब WWE का हिस्सा नहीं रहेंगे। रिलीज की खबर से ये दोनों भी काफी नाराज नजर आए और ट्विटर पर बड़ी बात कही।All the bumps, torn ACL’s, dislocated shoulders, it’s all been worth if for the last 5 years. And how ironic, we finished our last match with a shoulder hanging out of socket It’s fitting we got fired while showing up for wrestling training - we love what we do, with a passion— Bollywood Boyz (@BollywoodBoyz) June 25, 2021ये भी पढ़ें: WWE ने किया अनोखे मैच का ऐलान, द ग्रेट खली हुए भावकु, रोमन रेंस की होगी बहुत ही बुरी हालत?(सारे बम्प, फटे हुए ACL, टूटे हुए कंधे, अगर पिछले 5 सालों की बात की जाए तो ये इसके लायक है। कितनी मजेदार बात है कि हमने अपना अंतिम मैच सॉकेट से बाहर आकर लटकते हुए कंधों के साथ खत्म किया। यह सही है कि हमें उस समय फायर किया गया जब हम रेसलिंग की ट्रेनिंग के लिए आ रहे थे। हम जो करते हैं वो हमें पसंद है, वो भी जूनून के साथ।)साल 2017 में जिंदर महल के साथ आने के बाद सिंह ब्रदर्स काफी फेमस हो गए थे। जिंदर महल को चैंपियन बनाने में इन दोनों सुपरस्टार्स का बहुत बड़ा हाथ था। पिछले कुछ समय से इंजरी के कारण काफी दिक्कतों का सामना इन दोनों सुपरस्टार्स ने किया था। WWE ने भी बड़ा फैसला लेते हुए कंपनी से इनकी छुट्टी कर दी।WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।