Tribal Chief Breaks Silence: WWE Crown Jewel में रोमन रेंस (Roman Reigns) ने द उसोज़ के साथ मिलकर सिक्स-मैन टैग टीम मैच में सोलो सिकोआ (Solo Sikoa), जेकब फाटू और टामा टोंगा से फाइट की। हालांकि, इस मुकाबले का नतीजा रोमन के पक्ष में नहीं आया और ट्राइबल चीफ ने उन्हें पिन करते हुए अपनी टीम को धमाकेदार जीत दिलाई। अब उन्होंने रेंस को हराने के बाद चुप्पी तोड़ते हुए उनपर निशाना साधा है। इस मुकाबले के काफी बड़ा होने की वजह से इसके Crown Jewel के मेन इवेंट में होने की अटकलें लगाई जा रही थीं।हालांकि, WWE ने इस मैच के जरिए शो की शुरूआत करना बेहतर समझा। रोमन रेंस और द उसोज़ मैच में सोलो सिकोआ, जेकब फाटू और टामा टोंगा को कड़ी टक्कर देकर उनकी हालत खराब करते हुए दिखाई दिए। वहीं, अंत में जेकब ने रोमन और उसोज़ पर खतरनाक हमला करके उन्हें धराशाई कर दिया। इसके बाद सोलो सिकोआ ने रेंस को दो समोअन स्पाइक देकर पिन करते हुए मैच जीत लिया था। सोलो ने मुकाबले के बाद अपने साथियों के साथ बैकस्टेज जाते वक्त जीत को लेकर चुप्पी तोड़ी। उन्होंने कैमरे में देखकर रोमन रेंस पर तंज कसते हुए कहा,"आपने क्या सोचा था क्या होगा? असली ब्लडलाइन को देखिए? असली ट्राइबल चीफ को देखिए? OTC (असली ट्राइबल चीफ)? यह मैं हूं। मुझे एक्नॉलेज करें।" View this post on Instagram Instagram PostWWE Crown Jewel में रोमन रेंस और द उसोज़ के खिलाफ मैच के बाद ट्राइबल चीफ को मिला नया दुश्मनसोलो सिकोआ, जेकब फाटू और टामा टोंगा ने WWE Crown Jewel में मैच जीतने के बाद भी रोमन रेंस और द उसोज़ पर हमला करना जारी रखा। इसके बाद सैमी ज़ेन रिंग में आ गए। सोलो ने Raw के आखिरी एपिसोड में सैमी से बात की थी। इस वजह से उन्हें लगा कि जेन उनकी टीम जॉइन करने आए हैं। हालांकि, सैमी ज़ेन ने ट्राइबल चीफ से गले मिलने का नाटक करके उनपर अटैक कर दिया। इस चीज़ के जरिए सोलो सिकोआ को सैमी के रूप में नया दुश्मन मिल चुका है। सैमी ने ब्रॉल के दौरान रोमन रेंस पर गलती से अटैक कर दिया था लेकिन वो उनके साथ जल्द ही रिश्ते सुधार सकते हैं। View this post on Instagram Instagram Post