3 सुपरस्टार्स जिनसे रोमन रेंस का WWE Crown Jewel में सिंगल्स मैच हो सकता है

Ujjaval
WWE Crown Jewel में रोम रेंस के कुछ बड़े मैच संभव हैं (Photo: WWE.com)
WWE Crown Jewel में रोम रेंस के कुछ बड़े मैच संभव हैं (Photo: WWE.com)

Singles Opponents for Roman Reigns: WWE Bad Blood 2024 में रोमन रेंस (Roman Reigns) ने कोडी रोड्स (Cody Rhodes) के साथ मिलकर टैग टीम मैच में सोलो सिकोआ और जेकब फाटू को हराया। अब फैंस की नज़र रोमन के अगले मैच पर है। WWE का अगला इवेंट Crown Jewel 2024 है और यहां रेंस भी लड़ते हुए नज़र आ सकते हैं। कुछ ऐसे रेसलर्स हैं, जिन्हें फैंस रेंस के खिलाफ सिंगल्स मैच में देखना चाहेंगे। इस आर्टिकल में हम 3 सुपरस्टार्स के बारे में बात करेंगे, जिनसे रोमन रेंस का Crown Jewel 2024 में सिंगल्स मैच में सामना हो सकता है।

Ad

3- WWE Crown Jewel में रोमन रेंस और जेकब फाटू को लड़ते हुए देखना खास होगा

youtube-cover
Ad

रोमन रेंस और जेकब फाटू दोनों को अभी तक एक-दूसरे से दूर रखने का प्रयास किया गया है। Bad Blood में भी टैग टीम मैच के दौरान जेकब और रोमन को एक-दूसरे के खिलाफ ज्यादा समय बिताने का मौका नहीं दिया गया। साफ तौर पर WWE ने फाटू और रेंस के बीच मैच का कोई बड़ा प्लान बनाया होगा। इसी वजह से रिंग में उनके बीच एक्शन की काफी कम झलक देखने को मिली।

हो सकता है कि WWE ने रोमन रेंस का जेकब फाटू के खिलाफ मैच Crown Jewel के लिए बचाकर रखा हो। रोमन ने सोलो को पिन करके जीत दर्ज की थी और ऐसे में जेकब आगे जाकर अपने ट्राइबल चीफ का मान बचाने के लिए रेंस को चैलेंज कर सकते हैं। WWE द्वारा इस तगड़े मैच को Crown Jewel 2024 के लिए ऑफिशियल किया जा सकता है। इस तरह का स्टोरीलाइन एंगल फैंस द्वारा बहुत पसंद किया जाएगा।

2- रोमन रेंस और सोलो सिकोआ के बीच WWE Crown Jewel में हो सकता है बड़ी शर्त वाला मैच

youtube-cover
Ad

रोमन रेंस की जगह सोलो सिकोआ ने WWE में ले ली है। सोलो, ब्लडलाइन के लीडर हैं और वो खुद को ट्राइबल चीफ मानते हैं। उला-फाला भी के पास है और रोमन रेंस मुख्य रूप से इसी चीज़ को वापस चाहते हैं। यही कारण है कि Bad Blood 2024 में सोलो सिकोआ को पिन करने के बाद अब रोमन रेंस उन्हें मैच के लिए चैलेंज दे सकते हैं। रोमन यहां एक बड़ी शर्त जोड़ सकते हैं।

रोमन रेंस प्रस्ताव रख सकते हैं कि Crown Jewel में उनका और सोलो सिकोआ का मैच होगा, जहां विजेता को ट्राइबल चीफ का पद मिलेगा। इसी बीच हारने वाले स्टार को विजेता को ट्राइबल चीफ के तौर पर स्वीकार करना होगा। यह एक मनी मैच है और इसी वजह से WWE द्वारा इसे Crown Jewel के लिए बुक किया जा सकता है। यहां से रोमन अपना मुख्य स्पॉट वापस लेने की ओर एक कदम बढ़ा सकते हैं।

1- WWE दिग्गज रोमन रेंस से लड़ने के लिए टामा टोंगा आगे आ सकते हैं

Ad

जैसा कि हमने आपको बताया, रोमन रेंस vs सोलो सिकोआ एक मनी मैच है। ऐसे में WWE चाहे तो इसे आगे बचाकर रख सकती है। रोमन का मुख्य लक्ष्य सोलो सिकोआ की हालत खराब करना और उला फाला वापस लेना है। ऐसे में रोमन उसी राह पर जा सकते हैं लेकिन इसके पहले वो कुछ स्टार्स का सामना कर सकते हैं। सोलो सिकोआ आने वाले हफ्तों में एक बड़ी शर्त रेंस के सामने रख सकते हैं।

सोलो सिकोआ बता सकते हैं कि उनसे लड़ने के पहले रोमन रेंस को ब्लडलाइन के अन्य सदस्यों का सामना करना होगा और उन्हें हराना होगा। इसके बाद ही उन्हें सोलो से मैच मिल पाएगा। रोमन रेंस इस चुनौती को स्वीकार कर सकते हैं और उनके पहले विरोधी के रूप में WWE टैग टीम चैंपियन टामा टोंगा सामने आ सकते हैं। WWE इस तरीके से स्टोरीलाइन को आगे के लिए रोचक बनाते हुए रोमन vs सोलो मैच को भविष्य के लिए बचाकर रख सकता है।

Quick Links

Edited by Ujjaval
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications