WWE ने हाल ही में इस बात का ऐलान किया कि स्टीव कल्टर को उन्होंने कंपनी से रिलीज कर दिया है। इस खबर को सुनकर WWE यूनिवर्स जरूर पूरी तरह चौंक गया है। पूर्व WWE सुपरस्टार स्टीव कल्टर(Steve Cutler) ने अब रिलीज होने के बाद सोशल मीडिया पर पहली प्रतिक्रिया दी है। हाल ही में किंग कॉर्बिन के साथ कल्टर और ब्लेक ने जोड़ी बनाई थी। ब्लू ब्रांड में ये नजर आए थे।ये भी पढ़ें: 3 पार्ट टाइम WWE सुपरस्टार्स जिनकी फैंस वापसी होते हुए देखना चाहते हैं और 3 जिनकी वापसी होते हुए नहीं देखना चाहते हैं पूर्व WWE सुपरस्टार ने दी अपनी प्रतिक्रियास्टीव कल्टर के अलावा उनके साथी ब्लेक औय रायकर थे। ये दोनों भी कुछ समय से WWE टीवी पर नजर नहीं आए है। इन्हें लेकर कोई जानकारी नहीं है। लेकिन WWE ने कल्टर के रिलीज की बात कह दी है और फ्यूचर के लिए उन्हें शुभकामनाएँ भी दी। WWE ने सोशल मीडिया पर इस बात का ऐलान किया था। अब स्टीव कल्टर ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है।Unfortunately, today I was released. It was shocking, to say the least. But, I am excited about the future and all the possibilities in front of me. Thanks for your continued support. 90 days... the countdown begins🍻🍻— Steve Kupryk (@SteveCutlerWWE) February 5, 2021नियम के मुताबिक अगले 90 दिन तक स्टीव कल्टर किसी अन्य प्रमोशंस में रेसलिंग नहीं कर सकते हैं। लेकिन इसके बाद वो कहीं भी जा सकते हैं। शायद उनका अगला कदम AEW की तरफ ही होगा।ये भी पढ़ें: 3 WWE सुपरस्टार्स जिन्होंने चोटिल होने का नाटक किया था और 3 जिन्हें चोट होने के कारण रिटायर होना पड़ा थास्टीव कल्टर ने साल 2014 में WWE साइन किया था। वो NXT का हिस्सा रहे थे। इसके छह साल बाद मेन रोस्टर में उनका डेब्यू हुआ। उन्हें ज्यादा समय नहीं हुआ था। बीच में उन्होंने वापसी की थी लेकिन पिछले कुछ हफ्तों से वो नजर नहीं आए थे। टैग टीम डिवीजन में उन्होंने अभी तक जबरदस्त काम किया था।ये भी पढ़ें: लैसनर और गोल्डबर्ग को परेशान करने वाले फेमस सुपरस्टार ने WWE के साथ नया कॉन्ट्रैक्ट साइन कर दिया सरप्राइजकल्टर के पास अभी तीन महीने का टाइम है। वो फिलहाल फ्री हैं। इसके बाद वो अपने करियर के बारे में सोच सकते हैं। ट्वीट में भी उन्होंने ये बात कही है। हालांकि एक बात और उन्होंने लिखी है कि वो इस खबर से काफी चौंक गए थे। वो काफी दुखी नजर आए। इसका मतलब ये है कि उन्हें भी नहीं पता था कि वो रिलीज होने वाले हैं। कुछ दिन स्टीव कल्टर के लिए काफी मुश्किल होने वाले है।WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।