2 दशक बाद WrestleMania 38 में वापसी करने वाले दिग्गज ने Brock Lesnar के WWE रिकॉर्ड को तोड़कर रचा इतिहास

WWE WrestleMania 38 में स्टीव ऑस्टिन का जलवा देखने को मिला
WWE WrestleMania 38 में स्टीव ऑस्टिन का जलवा देखने को मिला

स्टोन कोल्ड स्टीव ऑस्टिन (Stone Cold Steve Austin) ने WWE WrestleMania 38 में जबरदस्त वापसी की। लगभग दो दशक बाद उन्होंने मैच लड़ा। फैंस स्टीव ऑस्टिन को देखकर खुश हो गए थे। एरीना में बैठे सभी फैंस ने खड़े होकर स्टीव ऑस्टिन का स्वागत किया। स्टीव ऑस्टिन ने एक शानदार रेसलमेनिया (WrestleMania) रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया है। ये रिकॉर्ड पहले मौजूदा WWE चैंपियन ब्रॉक लैसनर (Brock Lesnar) के पास था।

WWE WrestleMania 38 में केविन ओवेंस और स्टीव ऑस्टिन के बीच हुआ मुकाबला

WrestleMania 38 के पहले दिन मेन इवेंट में केविन ओवेंस का जबरदस्त शो हुआ। सभी को पहले से पता था कि गेस्ट के रूप में स्टीव ऑस्टिन नजर आएंगे। स्वीट ऑस्टिन ने रिंग में अपने पुराने अंदाज में एंट्री की। केविन ओवेंस ने पहले उनका मजाक उड़ाया और फिर नो होल्ड्स बार्ड मैच के लिए चैलेंज दिया। फैंस इसके बाद और उत्साहित हो गए थे। स्टीव ऑस्टिन ने इस चुनौती को स्वीकार भी कर दिया। इसके बाद शानदार मुकाबला दोनों के बीच देखने को मिला और स्टीव ऑस्टिन ने अंत में स्टनर मारकर केविन ओवेंस को हरा दिया।

स्टीव ऑस्टिन ने एक खास रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया। सबसे लंबे गैप के बाद दो WrestleMania का मेन इवेंट करने वाले वो पहले सुपरस्टार बन गए है। ऑस्टिन ने इससे पहले साल 2001 में हुए WrestleMania का मेन इवेंट किया था। 21 साल बाद फिर से स्टीव ऑस्टिन ने मेन इवेंट में हिस्सा लिया।

ब्रॉक लैसनर ने साल 2003 में हुए WrestleMania का मेन इवेंट किया था। कर्ट एंगल के साथ उनका मुकाबला हुआ था। इसके 12 साल बाद लैसनर ने WrestleMania 31 के मेन इवेंट में रोमन रेंस के साथ मैच लड़ा था। अब ये रिकॉर्ड स्टीव ऑस्टिन के नाम हो गया है। शायद ये रिकॉर्ड अब कोई तोड़ भी नहीं पाएगा।

स्टीव ऑस्टिन ने इस बार फैंस को अच्छा तोहफा दिया। वैसे किसी को नहीं पता था कि केविन ओवेंस और स्टीव ऑस्टिन के बीच मुकाबला होगा। WWE ने ये बड़ा सरप्राइज फैंस के लिए प्लान किया था। स्टीव ऑस्टिन और केविन ओवेंस के बीच उम्मीद के मुताबिक मैच भी अच्छा देखने को मिला।

Quick Links