3 सुपरस्टार्स जो SummerSlam 2024 में अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियनशिप मैच के दौरान सोलो सिकोआ पर अटैक कर सकते हैं

WWE
जानिए WWE SummerSlam में कौन-कौन सोलो सिकोआ से बदला ले सकते हैं? (Photo: WWE.com)

Superstars Can Attack Solo Sikoa During undisputed WWE Title Match: WWE SummerSlam 2024 में कोडी रोड्स (Cody Rhodes) अपनी अनडिस्प्यूटेड चैंपियनशिप को सोलो सिकोआ (Solo Sikoa) के खिलाफ डिफेंड करेंगे। इनकी राइवलरी अभी तक जबरदस्त रही है। सिकोआ अपनी नई ब्लडलाइन के साथ भारी पड़े हैं।

सिकोआ जितनी तेजी से आगे बढ़ रहे हैं उतनी ही तेजी से वो अपने दुश्मन भी बढ़ा रहे हैं। इस आर्टिकल में हम उन तीन स्टार्स की बात करेंगे जो SummerSlam 2024 में होने वाले अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियनशिप मैच के दौरान अचानक सिकोआ के ऊपर अटैक कर सकते हैं।

#3 क्या WWE दिग्गज ब्रॉक लैसनर आकर करेंगे कमाल?

ब्रॉक लैसनर और कोडी रोड्स की राइवलरी पिछले साल खत्म हो चुकी है। SummerSlam 2023 में कोडी ने उन्हें हराया था। तब से अभी तक WWE रिंग में उनकी वापसी नहीं हुई है। पिछले महीने सोलो सिकोआ ने अपने साथियों के साथ मिलकर पॉल हेमन के ऊपर हमला किया था।

आप सभी को पॉल हेमन और लैसनर के रिश्ते बारे में पता है। दोनों ने साथ में लंबे समय तक काम किया। SummerSlam 2024 में ब्रॉक आकर हेमन के ऊपर हुए अटैक का बदला ले सकते हैं। वो अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियनशिप मैच के दौरान सोलो के ऊपर हमला कर सकते हैं।

#2 WWE SummerSlam 2024 में रोमन रेंस ले सकते हैं बदला

रोमन रेंस की गैरमौजूदगी में सोलो सिकोआ ने ब्लडलाइन के ऊपर पूरी तरह कब्जा कर लिया है। जेकब फाटू, टामा टोंगा और टोंगा लोआ इस फैक्शन को ज्वाइन कर चुके हैं। सिकोआ ने कई बार रेंस की बेइज्जती कर उन्हें ललकारा है।

सिकोआ ने कहा है कि रोमन वापसी के बाद उन्हें अपने ट्राइबल चीफ के रूप में स्वीकार करेंगे। रोमन इन सभी चीजों का बदला SummerSlam 2024 में आकर सिकोआ से ले सकते हैं। वो बीच मुकाबले में अचानक उनके ऊपर हमला कर उन्हें धराशाई कर सकते हैं। इस चीज की संभावना बहुत ज्यादा लग रही है।

#1 क्या WWE सुपरस्टार जिमी उसो देंगे सभी को सरप्राइज?

WrestleMania XL के बाद ब्लू ब्रांड के पहले एपिसोड में सोलो सिकोआ ने टामा टोंगा के साथ मिलकर जिमी उसो के ऊपर अटैक किया था। तब से वो भी WWE रिंग में नज़र नहीं आए हैं। जिमी जरूर सिकोआ से अपना बदला लेना चाहेंगे। वो बड़े मौके की तलाश में होंगे।

बदले की भावना से जिमी उसो SummerSlam 2024 में आकर सिकोआ के ऊपर हमला कर सकते हैं। इसके बाद सिकोआ को कोडी रोड्स के खिलाफ मुकाबले में हार मिल सकती है। इस तरह जिमी का बदला पूरा हो जाएगा।

Quick Links

Edited by PANKAJ
Sportskeeda logo
Close menu
WWE
WWE
NBA
NBA
NFL
NFL
MMA
MMA
Tennis
Tennis
NHL
NHL
Golf
Golf
MLB
MLB
Soccer
Soccer
F1
F1
WNBA
WNBA
More
More
bell-icon Manage notifications