भारतीय WWE दिग्गज द ग्रेट खली (The Great Khali) हमेशा इंस्टाग्राम पर ऐसी पोस्ट डालते हैं जिसे देखकर फैंस खुश हो जाते हैं। इस बार खली ने एक ऐसा पोस्ट डाला जिसे देखकर हर शख्स की आंखों में आंसू आ गए। दरअसल द ग्रेट खली की मां टांडी देवी का 75 साल की उम्र निधन हो गया। पिछले कुछ वक्त से खली की मां बीमार चल रही थीं और लुधियाना में उनका इलाज चल रहा था। करीब 15 दिन तक मल्टी ऑर्गन समस्या से लड़ने के बाद खली की मां ने आखिरकार दम तोड़ दिया। ये भी पढ़ें: 5 कारण क्यों Money in the bank 2021 में WWE चैंपियन बॉबी लैश्ले vs कोफी किंग्सटन का मैच बुक किया गया है View this post on Instagram A post shared by The Great Khali (@thegreatkhali)WWE दिग्गज द ग्रेट खली को लगा झटकाWWE में खली का बहुत बड़ा नाम रहा। साल 2006 से 2014 तक उन्होंने WWE के कई बड़े रेसलर्स के साथ मुकाबला किया। इस दौरान वो चैंपियन भी बने और भारत का नाम WWE रिंग में ऊंचा किया। हाल ही में इंस्टाग्राम की वजह से भी खली काफी प्रसिद्ध हो गए थे। खली हमेशा इंस्टाग्राम पर मजाकिया वीडियो और तस्वीर पोस्ट करते रहते हैं। फैंस भी उन्हें लेकर अलग तरह के कमेंट करते हैं। खली ने कुछ दिन पहले गुस्से में आकर कमेंट सेक्शन ही बंद कर दिया था।ये भी पढ़ें: WWE से जुड़ी 3 अफवाहें जो सच साबित होनी चाहिए और 2 जो गलत साबित होनी चाहिएखली ने अपनी मां के निधन की जानकारी इंस्टाग्राम के जरिए ही फैंस को दी। खली ने अपनी मां के साथ एक बेहतरीन फोटो अपलोड की। खली पहले कई इंटरव्यू में कह चुक हैं कि वो अपनी मां से बहुत प्यार करते थे। खली की मां के निधन पर भारत की कई हस्तियों ने दुख जताया। साथ ही खली के घर में मातम छा गया है। ये भी पढ़ें: WWE ने रोमन रेंस के कारण रचा इतिहास, फेमस सुपरस्टार ने कहा 'अलविदा', ब्रॉक लैसनर को कहा गया डरपोकMy heartfelt condolences to Dalip Singh Rana, The Great Khali @greatkhali, on the sudden demise of his mother, Tandi Devi ji.May her soul rest in peace.— Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) June 20, 2021इस साल अप्रैल में द ग्रेट खली को WWE हॉल ऑफ फेम में शामिल किया गया। इसके बाद सभी भारतीयों ने जश्न मनाया था। खली ने एक वीडियो में अपनी मां का जिक्र भी इस उपलब्धि पर किया था। खली ने WWE में अंडरटेकर, जॉन सीना, बिग शो जैसे दिग्गजों के साथ शानदार मैच लड़े हैं।कृपया Sportskeeda के WWE सेक्शन को बेहतर बनाने में मदद करें। अभी 30 सेकंड का सर्वे करें!