WWE में चैंपियन रहे द ग्रेट खली धो रहे हैं गाड़ियां

Ankit
लॉकडाउन पर दिया खली ने खास संदेश
लॉकडाउन पर दिया खली ने खास संदेश

द ग्रेट खली का नाम जब भी आता है तो सबसे पहली उनकी छवि दिमाग में आ जाती है, लंबा कद और ताकतवर शरीर। WWE के पूर्व चैंपियन द ग्रेट खली ने रिंग में बहुत रेसलर्स को धोया लेकिन दिग्गज रेसलर अब गाड़ियां धो रहे हैं। सुन कर हैरानी होगी कि WWE के पूर्व चैंपियन गाड़ियां क्यों धो रहे हैं। परेशान होनी की बात नहीं है खली मस्त हैं और आराम की जिंदगी गुजार रहे हैं। पूरे देश में लॉकडाउन चल रहा है और खली ने अपने लिए अच्छा टाइम पास निकाल लिया है।

WWE के पूर्व चैंपियन गाड़ियां इसलिए धो रहे हैं क्योंकि वो बता रहे हैं कि खाली बैठे हुए आप लोग क्या काम कर सकते हैं। काफी लोग घर बैठे-बैठे बोर हो जाते हैं लेकिन उन सभी के लिए द ग्रेट खली का ये एक खास संदेश है। खली का ये वीडियो उनके यूट्यूब चैनल CWE (Continental Wrestling Entertainment ) का है। बता दें कि पंजाब में खली की इसी नाम से एक रेसलिंग एकेडमी है जिसमें वो रेसलिंग की ट्रेनिंग देते हैं। WWE में विमेंस रेसलर कविता देवी को भी यहां ट्रेनिंग मिली हैं।

दरसअल,अपनी वीडियो में खली बता रहे हैं कि घर बैठे बोर ना हो, किसी भी प्रकार का कोई भी काम करें। इसी के साथ द ग्रेट खली ने अपनी गाड़ियों को धोना शुरु कर दिया। साथ ही एक संदेश दिया कि घर में कितने काम हो सकते हैं अगर आप करना चाहे। इस 3 मिनट 38 सेकेंड्स के वीडियो में खली ने अपनी खड़ी गाड़ियों को पानी से अच्छे से धोया। पीछे से बच्चों की आवाज भी आ रही है और वो भी इसका आनंद उठा रहे हैं। आप नीचे देख सकते हैं द ग्रेट खली की गाड़िया धोने वाली एक अच्छी वीडियो।

youtube-cover

द ग्रेट खली को फैंस आज भी बहुत प्यार करते हैं और उनकी लोकप्रियता काफी ज्यादा है। WWE में खली ने जब एंट्री की थी तो पूरे भारत का सिर गर्व से उठ गया था। जानकारी के लिए बता दें कि द ग्रेट खली ने WWE में अंडरटेकर, बिग शो, ट्रिपल एच और जॉन सीना जैसे दिग्गजों के साथ रिंग शेयर किया है। साल 2006 में 7 अप्रैल के स्मैकडाउन एपिसोड में उन्होंने मार्क हैनरी और द अंडरटेकर के बीच चल रहे मैच में डेब्य करते हुए अंडरटेकर पर अटैक किया। उनकी पहली दुश्मनी द अंडरटेकर के साथ थी।

साल 2007 में बैटल रॉयल जीतकर वो WWE वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियन बनने वाले पहले भारतीय रेसलर बने। 2014 में कॉन्ट्रैक्ट खत्म होने के बाद खली ने WWE छोड़ दी और भारत आकर 2015 में अपनी रैसलिंग एकेडमी शुरु की।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को https://www.facebook.com/SKWrestlingHindi/ पर पाएं

Quick Links