पूर्व WWE चैंपियन द मिज(The Miz) ने इंस्टाग्राम पर एक पिक्चर पोस्ट की है। मिज ने तीन महीने में जो अपनी बॉडी को ट्रॉसफॉर्म किया है वो इसमें साफ नजर आ रहा है। इस शेप में ये WWE सुपरस्टार बहुत ही शानदार लग रहा है। WWE में द मिज का बड़ा नाम हैं और वो काफी पुराने रेसलर हैं। इस सुपरस्टार की बॉडी हमेशा फैंस की नजरों में रहती है क्योंकि हमेशा वो इसमें बदलाव करते रहते हैं।यह भी पढ़ें:वीरेंद्र सहवाग ने WWE दिग्गज अंडरटेकर की जबरदस्त फाइट का वीडियो शेयर किया, IPL टीम का बनाया भद्दा मजाकWWE सुपरस्टार द मिज ने अपनी बॉडी में किया जबरदस्त बदलावWWE सुपरस्टार द मिज ने इस पोस्ट में "before-after" लिखकर दो तस्वीरें पोस्ट की है। अगर पिक्चर को देखा जाए तो काफी मेहनत इस सुपरस्टार ने अपनी बॉडी के लिए की है। इस सुपरस्टार ने पिछले तीन महीने में जिम में बहुत मेहनत की है और काफी समय व्यतीत किया है। दूसरी पिक्चर में देखा जाए तो द मिज ने अपनी बॉडी को इस बार अलग ही शेप दिया है। यह भी पढ़ें: WWE WrestleMania 37 में मैच जीतने वाले सभी रेसलर्स की पूरी लिस्ट: रोमन रेंस ने रचा इतिहास, फैंस को मिले कई नए चैंपियंसद मिज ने काफी लंबा पोस्ट यहां पर किया है और जो मेहनत उन्होंने की उसके बारे में बताया है। View this post on Instagram A post shared by Mike "The Miz" Mizanin (@mikethemiz)द मिज का WWE में करियर बहुत ही शानदार रहा है और कई लोग इस चीज से प्रेरित होते हैं। पिछले 17 साल से वो यहां पर काम कर रहे हैं और कंपनी में हर वो चीज हासिल की है जो मौजूदा दौर के सुपरस्टार्स सोचते हैं। कई चैंपियनशिप भी द मिज ने WWE में जीती हैं और कई अच्छे मैच फैंस को दिए है। यह भी पढ़ें: द ग्रेट खली ने WWE WrestleMania 37 में रोमन रेंस की जबरदस्त जीत के बाद उन्हें खास अंदाज में दी बधाईद मिज ने हील के रूप में हमेशा फैंस का दिल जीता है। खासतौर पर देखा जाए तो उनकी माइक स्किल सबसे बेस्ट WWE में मानी जाती है। अपने प्रोमो से ही वो सामने वाले रेसलर को धराशाई कर देते हैं। विंस मैकमैहन और द मिज का रिश्ता भी काफी अच्छा है और दोनों एक दूसरे पर काफी भरोसा करते हैं। इस समय मिज Raw में परफॉर्म कर रहे हैं और अपनी काबिलियत से उन्होंने नया मुकाम हासिल किया है।WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।