वीरेंद्र सहवाग ने WWE दिग्गज अंडरटेकर की जबरदस्त फाइट का वीडियो शेयर किया, IPL टीम का बनाया भद्दा मजाक

WWE
WWE

भारत के दिग्गज बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग(Virender Sehwag) ने ट्विटर पर एक क्लिप WWE दिग्गज अंडरटेकर(Undertaker) और रैंडी ऑर्टन(Randy Orton) की पोस्ट की है। अगर आप कैप्शन देखेंगे तो आपको काफी मजा आएगा। WWE सुपरस्टार्स और यहां की स्टोरीलाइन पूरी दुनिया में प्रसिद्ध है और भारत में भी इसका बहुत क्रेज है। दरअसल दो दिन पहले एक रोमांचक IPL मुकाबले में मुंबई ने कोलकाता को हराया था और इसी को लेकर सहवाग ने ये क्लिप पोस्ट की है।

यह भी पढ़ें: द ग्रेट खली ने WWE WrestleMania 37 में रोमन रेंस की जबरदस्त जीत के बाद उन्हें खास अंदाज में दी बधाई

वीरेंद्रे सहवाग ने पोस्ट की WWE दिग्गज अंडरटेकर और रैंडी ऑर्टन की क्लिप

वीरेंद्र सहवाग WWE के बहुत बड़े फैन हैं और अंडरटेकर को सबसे अच्छा मानते हैं। रैंडी ऑर्टन और अंडरटेकर की स्टोरीलाइन भी WWE में फेमस रही। कई बार कब्र के अंदर से निकलकर रैंडी ऑर्टन को अंडरटेकर ने परेशान किया था। वीरेंद्र सहवाग ने भी ये पुरानी क्लिप पोस्ट की है और कोलकाता के ऊपर तंज कसा है।

यह भी पढ़ें: WWE WrestleMania 37 में मैच जीतने वाले सभी रेसलर्स की पूरी लिस्ट: रोमन रेंस ने रचा इतिहास, फैंस को मिले कई नए चैंपियंस

दरअसल इस IPL मुकाबले में कोलकाता को आखिरी 5 ओवर जीतने के लिए 31 रन चाहिए थे और सभी ने सोच लिया था कि इस बार मुंबई की हार हो जाएगी। बावजूद इसके मुंबई की धारदार गेंदबाजी ने कोलकाता को टार्गेट तक नहीं पहुंचने दिया। इसके बाद तो सोशल मीडिया पर कोलकाता की हार मुंबई की हारी हुई बाजी को जीतने को लेकर तमाम मीम्स बनने लगे थे।

यह भी पढ़ें: WrestleMania 37 में नजर आया WWE से निकाला गया सुपरस्टार, प्रतिक्रिया देकर कही बड़ी बात

वीरेद्र सहवाग ने भी अंडरटेकर का कब्र से निकलकर रैंडी ऑर्टन की गर्दन पकड़ने की क्लिप पोस्ट की है। कैप्शन में सहवाग ने लिखा 'Mumbai to Kolkata in the last 5 overs. Coming back from the dead'। सहवाग का कहने का मतलब साफ है कि मरने के बाद भी मुंबई वापस आ गई। वीरेद्रे सहवाग ने क्रिकेट से बहुत पहले रिटायरमेंट लेे लिया था लेकिन वो सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। सहवाग सोशल मीडिया पर कुछ इस तरह की चीजें पोस्ट करते हैं जिनसे वो लगातार चर्चा में बने रहते हैं और फैंस को भी ये चीजें काफी पसंद आती है।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

Quick Links