पिछले साल एक इंटरव्यू में अंडरटेकर(Undertaker) ने द रॉक(The Rock) का मजाक उड़ाया था और इसके बाद काफी विवादों में अंडरटेकर आ गए थे। द रॉक ने उस समय तो कुछ नहीं कहा था लेकिन अब उनकी प्रतिक्रिया सामने आ गई है। Barstool Sports को पिछले साल अंडरटेकर ने एक्सक्लूसिव इंटरव्यू दिया था और प्रो रेसलिंग को लेकर कई बातों पर चर्चा की थी। इस दौरान द रॉक के हॉलीवुड में जाने को लेकर भी अंडरटेकर ने तंज कसा था।ये भी पढ़ें- WWE Rumor Roundup: ब्रॉक लैसनर की वापसी को लेकर बुरी खबर, पॉल हेमन ने टॉप सुपरस्टार की वापसी के दिए संकेतद रॉक ने अंडरटेकर को दिया जवाबद रॉक और अंडरटेकर का WWE में बहुत बडा़ नाम हैं और दोनों दिग्गजों की लिस्ट में आते हैं। अंडरटेकर ने पिछले साल रिटायरमेंट ले लिया था और द रॉक इस समय हॉलीवुड के सबसे बड़े एक्टर हैं। पिछले साल दिए गए इंटरव्यू में अंडरटेकर ने कहा था,मेरा माइंडसेट इस तरह का है कि मैं अपना करियर यहीं बनाऊंगा। तो मैं रेसलिंग को क्रॉस कर हॉलीवुड में जाने की सोच भी नहीं सकता। जो लोग ये कर रहे हैं उनके खिलाफ मैं नहीं हूं। द रॉक इसमें शामिल हैं और ये उनके लिए काम करेगा या नहीं मुझे नहीं पता है। फिलहाल तो उनके लिए सही चल रहा है। ये एक तरह के सी-लिस्टर होते हैं और इन्हें अपने ऊपर भरोसा नहीं होता है।यह भी पढ़ें: जॉन सीना सीनियर का चौंकाने वाला बयान, कहा विंस मैकमैहन को दिग्गज सुपरस्टार को WWE से निकाल देना चाहिए थाहाल ही में इस इंटरव्यू को रॉबी फॉक्स ने अपने यूट्यूब चैनल पर अपलोड किया और इसे ऑफिशियल ट्विटर पर भी डाल गया। द रॉक की नजर इस पोस्ट पर पड़ गई और उन्होंने अंडरटेकर की बात का जवाब दिया।“My mindset was like, ‘I’m living my dream here!’ so I didn’t have aspirations of going to Hollywood .... nothin against guys who do - jury’s still out on whether it worked for @TheRock or not. He’s a C-lister.”Taker cracking jokes killed us 😂FULL: https://t.co/OpVcvXfZTC pic.twitter.com/FNhdFhBnKu— Robbie Fox (@RobbieBarstool) March 18, 2021द रॉक ने अपने ही अंदाज में अंडरटेकर को जवाब दिया और उनका मजाक बनाया।यह भी पढ़ें: जॉन सीना के सबसे खास दोस्त ने WWE में रचा इतिहास, 50वीं बार बड़ी चैंपियनशिप हासिल कर बनाया नया रिकॉर्डद रॉक ने दी अपनी प्रतिक्रियारिटायरमेंट के बाद से सोशल मीडिया पर अंडरटेकर काफी एक्टिव हो गए है तो ऐसी उम्मीद है कि द रॉक को एक बार भी आड़े हाथ टेकर ले सकते हैं। खैर इन दोनों के बीच पहले से इस तरह की नोकझोंक चलती आई है लेकिन इस बार ये चीज पब्लिक में हो गई।WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।