WWE चैंपियन ड्रू मैकइंटायर( Drew McIntyre) ने फ्यूचर में द अंडरटेकर( The Undertaker) के साथ मैच की उम्मीद जताई है। ट्वीट के जरिए मैकइंटायर ने बताया है कि उनका लक्ष्य अभी बांकि है और बिजनेस अभी उनका खत्म नहीं हुआ है। WWE चैंपियन ने इस ट्वीट के जरिए बड़े संकेत अब दे दिए है। द अंडरटेकर और मैकइंटायर के मैच की उम्मीदें आने वाले समय में फैंस भी कर रहे हैं। अगर WWE चैंपियन मैकइंटायर का मुकाबला अंडरटेकर के साथ होता है तो फिर इससे मैकइंटायर को बहुत फायदा होगा। यह भी पढ़े: 5 कारण क्यों WWE ने अपने ब्रांड्स के बीच सुपरस्टार्स ट्रेड शुरू करने का फैसला कियाI returned to WWE with some significant goals & unfinished business. So far, so good...but there’s still plenty left to achieve.#TheLastRide https://t.co/2VIdo5FOsR pic.twitter.com/u0DeEyJAMR— Drew McIntyre (@DMcIntyreWWE) May 24, 2020बीटी स्पोर्ट्स को हाल ही में मैकइंटायर ने अपना इंटरव्यू दिया था। इस के मद्देनजर ये ट्वीट किया गया है। यहां उन्होंने ये भी बात कही कि WWE रेसलमेनिया 26 में उनका मुकाबला अंडरटेकर के साथ होने वाला था। लेकिन बाद में इस प्लान को बदल दिया गया था। यहां फिर अंडरटेकर का मुकाबला शॉन माइकल्स के साथ हुआ था। WWE चैंपियन ने ये साफ कर दिया कि वो उस समय इस बड़े मैच के लिए तैयार नहीं थे। अंडरटेकर जैसे सुपरस्टार्स के साथ वो मुकाबला नहीं कर सकते थे। WWE चैंपियन मैकइंटायर VS अंडरटेकर ड्रीम मैचपिछले कुछ सालों में WWE चैंपियन मैकइंटायर के करियर में काफी बदलाव आया है। वो अब बड़े सुपरस्टार बन चुके हैं। उन्होंने WWE में अपने आप को साबित किया है। मेन रोस्टर में उन्होंने अब धमाल मचा दिया है। रेसलमेनिया 36 में ब्रॉक लैसनर को हराकर उन्होंने WWE चैंपियनशिप अपने नाम की।This is my WrestleMania moment. In a Mania unlike any other I couldn’t help but break the “fourth wall” to say thank you. Thank you all for choosing WWE as an escape right now and THANK you for believing in a kid who wouldn’t take no for an answer #WWE #WrestleMania pic.twitter.com/Gu8MubP3zX— Drew McIntyre (@DMcIntyreWWE) April 8, 2020वहीं अंडरटेकर की बात करें तो उनके मुकाबले एजे स्टाइल्स और रोमन रेंस जैसे सुपरस्टार्स के साथ हो चुके हैं। वो इन सुपरस्टार्स को आगे बढ़ाने का काम कर रहे हैं। कुछ ऐसा ही WWE चैंपियन मैकइंटायर के साथ भी हो सकता है। अगर आने वाले समय में मैकइंटायर और अंडरटेकर का मैच होता है तो ये फैंस के लिए ड्रीम मैच होगा। ये भी पढ़ें: 5 WWE रेसलर्स जो रुथलेस अग्रेशन एरा में बेहतर होते