WWE में द अंडरटेकर का बहुत बड़ा नाम है। पूरी दुनियाभर में द अंडरटेकर के फैंस हैं। रेसलमेनिया 36 में अंतिम बार WWE टीवी पर द अंडरटेकर नजर आए थे। एजे स्टाइल्स के साथ उनका बोनयार्ड मैच हुआ था। द अंडरटेकर ने हाल ही में भारतीय फैंस को भी संदेश दिया है।ये भी पढ़ें: Raw, अच्छी और बुरी बातें: WWE से हुई 2 बड़ी गलतियांनवंबर में 30 साल द अंडरटेकर को WWE में डेब्यू के हो जाएंगे। इस दौरान WWE ने बड़ा प्लान उनके लिए तैयार किया है। Thirty Days of The Deadman सीरीज WWE द्वारा एयर की जाएगी। जिसमें द अंडरटेकर के करियर को लेकर काफी कुछ होगा। द अंडरटेकर ने कही बड़ी बातसोनी स्पोर्ट्स ने हाल ही में एक दिल छू देने वाला मैसेज द अंडरटेकर के लिए ट्वीट किया। ये ट्रिब्यूट द अंडरटेकर को सोनी स्पोर्ट्स ने भारतीय फैंस की तरफ से किया गया। द अंडरटेकर ने भी इस पोस्ट को सोशल मीडिया पर देखा और भारत में अपने फैंस को शानदार संदेश देकर एक बार फिर फैंस को दिल छू लिया।The support received over the years from fans across the world still amazes me. Thank you to the fans in @WWEIndia, I hope you enjoy #30YearsOfTaker on @SPN_Action. https://t.co/Vy1yekpatA— Undertaker (@undertaker) October 19, 2020सिंह ब्रदर्स ने भी द अंडरटेकर को इसके बाद सम्मान दिया। Our families back home in India have loved @undertaker for all those 30 years! Action figures, posters, stickers, even Bollywood. When they think of wrestling in India, it’s the Undertakers name. 🇮🇳 👍🏽@WWEIndia #30YearsOfTaker https://t.co/I6wZxR9ARW— Singh Brothers (@SinghBrosWWE) October 19, 2020अंडरटेकर ने पिछले तीस सालों में जो किया है वो शायद कोई नहीं कर सकता है। द अंडरटेकर को उनकी रेसलमेनिया स्ट्रीक के लिए हमेशा से जाना जाता है। लगातार 21 रेसलमेनिया में उनकी जीत हुई।रेसलमेनिया 30 में ब्रॉक लैसनर ने उन्हें हराकर स्ट्रीक तोड़ी थी। इसके बाद रोमन रेंस भी उन्हें हरा चुके हैं। कुछ महीने पहले ही द अंडरटेकर ने अपने रिटायरमेंट का ऐलान किया था। उनके रिटायरमेंट के बाद फैंंस काफी दुखी हुए थे। द अंडरटेकर ने WWE को भी एक अलग मुकाम पर पहुंचाया। WWE को आज दुनियाभर में फैंस जानते हैं। द अंडरटेकर को इसमें बहुत बड़ा योगदान रहा है। ये भी पढ़ें: WWE रॉ रिजल्ट्स: 19 अक्टूबर 2020विंस मैकमैहन और WWE सुपरस्टार्स भी द अंडरटेकर को काफी पसंद करते हैं। हर कोई सुपरस्टार्स उनके साथ रिंग शेयर करना चाहता है। जिन सुपरस्टार्स को ये मौका मिला वो अपने आपको किस्मत का धनी मानते हैं। अंडरटेकर ने अब रिटायरमेंट ले लिया है। शायद अब वो रिंग में दोबारा वापसी नहीं करेंगे। कुछ मौकों पर वो फिर भी यहां पर नजर आ सकते हैं। अंडरटेकर की उम्र भी अब हो चुकी है। रिंग में अब पहले जैसा काम उनका नहीं होता है। खैर द अंडरटेकर फैंस के दिलों में हमेशा बसे रहेंगे।ये भी पढ़ें: WWE रॉ रिजल्ट्स और वीडियो हाइलाइट्स: 19 अक्टूबर 2020