अपने डॉक्यूमेंट्री को लेकर इस समय द अंडरटेकर( The Undertaker) काफी लाइमलाइट में है। द लास्ट राइड उनकी डॉक्यूमेंट्री हाल ही में रिलीज हुई है। इसमें द अंडरटेकर( The Undertaker) ने कई बड़ी बातों का खुलासा किया है। फैंस को द अंडरटेकर के जीवन के बारे में कई बातें यहां से पता चली है। द अंडरटेकर का WWE में करियर काफी शानदार और लंबा रहा है। कई ऐतिहासिक मैच द अंडरटेकर ने यहां पर लड़े हैं। इस डॉक्यूमेंट्री के जरिए उन्होंने कई बातों का खुलासा भी यहां पर किया है।ये भी पढ़ें: 5 WWE रेसलर्स जो रुथलेस अग्रेशन एरा में बेहतर होतेThe @undertaker looks for redemption in chapter two of Undertaker: The Last Ride, available this Sunday on @WWENetwork. pic.twitter.com/6HJL5m8Utr— WWE (@WWE) May 13, 2020द अंडरटेकर के कैरेक्टर को लेकर WWE सुपरस्टार सैथ रॉलिंस का बयानसवाल ये खड़ा होता है कि मॉर्डन एरा में द अंडरटेकर जैसा कैरेक्टर काम करेगा या नहीं? ये बात करने के लिए काफी बड़ा मुद्दा है। लेकिन WWE सुपरस्टार सैथ रॉलिंस ने ऑफ्टर द बेल पॉडकास्ट में द अंडरटेकर के कैरेक्टर को लेकर बड़ी बात कही है।सैथ रॉलिंस ने कहा,सबसे अच्छी बात ये है कि द अंडरटेकर ने सही वक्त पर अपने करियर में सही चीजें हासिल कर ली है। डॉक्यूमेंट्री में उनकी कई बातें सामने आई है। लेकिन अभी अगर वो होते तो अपने करियर के चरम पर नहीं होते। उनका कैरेक्टर अभी काम बिल्कुल भी नहीं करता। इस लिस्ट में ब्रे वायट का कैरेक्टर भी आता है। लेकिन वो भी थोड़ा बहुत पास हो चुके हैं।YOWIE WOWIE! It's looks like we have a 𝓿𝓮𝓻𝔂 special birthday today! Happy birthday, @WWEBrayWyatt!!! 🤗 🎁 🐰 👺 🧙🐷 pic.twitter.com/c4rdPrcVbu— WWE (@WWE) May 23, 2020सैथ रॉलिंस का ये भी कहना है कि अगर द अंडरटेकर के कैरेक्टर में आज कोई डेब्यू करता है तो वो चल नहीं पाएगा। वैसे भी WWE में हमेशा कैरेक्टर पर ही ध्यान दिया जाता है। द अंडरटेकर को WWE में बहुत साल हो गए है। पहले उनका कैरेक्टर अच्छा था। लेकिन आज के मॉर्डन एरा में लोगों को कुछ नया चाहिेए। जो सुपरस्टार जितने कैरेक्टर बदलेगा उसे फैंस उतना ही पसंद करेंगे। रेसलमेनिया 36 में अंडरटेकर ने एजे स्टाइल्स को हराया था। इसके बाद वो नजर नहीं आए है। वैसे भी अंडरटेकर अब WWE में कम ही नजर आते हैं। बड़े पीपीवी में उनका बड़ा मैच होता है। वहीं सैथ रॉलिंस इस समय रॉ में हील का किरदार निभा रहे हैं। उनका काम फैंस को बहुत पसंद आ रहा है।सैथ रॉलिंस ने अंडरटेकर के कैरेक्टर को लेकर बड़ी बात कह दी है। हो सकता है कि अंडरटेकर अब इसका जवाब एक ट्वीट के जरिए दें। यह भी पढ़े: 5 कारण क्यों WWE ने अपने ब्रांड्स के बीच सुपरस्टार्स ट्रेड शुरू करने का फैसला किया