WWE Saturday Night's Main Event में होने वाले 3 मुकाबले जिनमें दखलअंदाजी की संभावना बहुत ज्यादा है

WWE
Saturday Night's Main Event में मच सकता है बवाल (Photo: WWE.com)

Big Matches Interference: WWE Saturday Night's Main Event के आयोजन में अब ज्यादा समय नहीं बचा है। फैंस को इस बार तीन बड़े चैंपियनशिप मुकाबले देखने को मिलने वाले हैं। इसके अलावा जेकब फाटू (Jacob Fatu) और ब्रॉन स्ट्रोमैन की टक्कर भी होगी। इन मुकाबलों में बहुत चीजें दांव पर होंगी। कुछ मैचों के नतीजों में चौंकाने वाले बदलाव भी हो सकते हैं। जीत के लिए स्टार्स सारी हदें पार करने के लिए तैयार होंगे। खैर इस आर्टिकल में हम उन तीन बड़े मैचों के बारे में बात करेंगे जिनमें दखलअंदाजी की संभावना बहुत ज्यादा है।

Ad

#3 Saturday Night's Main Event में होने वाले WWE वर्ल्ड हैवीवेट टाइटल मैच में दखल की संभावना ज्यादा है

Ad

Saturday Night's Main Event में गुंथर अपनी वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप को जे उसो के खिलाफ डिफेंड करेंगे। दोनों के बीच तगड़े मैच की उम्मीद जताई जा रही है। जे ने अपने करियर में पहली बार वर्ल्ड चैंपियन बनने का दावा ठोक दिया है। द रिंग जनरल को चुनौती देने के लिए वो पूरी तरीके से तैयार हैं।

इस मुकाबले में दखलअंदाजी भी हो सकती है। जिमी उसो और सैमी ज़ेन आकर अपने साथी जे उसो की मदद कर सकते हैं। ऐसा हुआ तो फिर नतीजे में बदलाव भी हो सकता है। गुंथर को हार का सामना भी करना पड़ सकता है। WWE द्वारा इस तरह की बुकिंग की जा सकती है।

#2 WWE सुपरस्टार जेकब फाटू और ब्रॉन स्ट्रोमैन के मैच में होगा बवाल

Ad

जेकब फाटू और ब्रॉन स्ट्रोमैन का मैच देखने को लिए सभी फैंस उत्साहित नज़र आ रहे हैं। दोनों मॉन्स्टर्स के बीच मजेदार मुकाबला होने की उम्मीद है। एक बात तय है कि इस मुकाबले का अंत आसानी से नहीं होगा। दोनों तगड़ा एक्शन दिखाने में सक्षम हैं।

मैच में नई ब्लडलाइन और एलए नाइट की दखलअंदाजी हो सकती है। नाइट आकर फाटू के ऊपर हमला कर सकते हैं। वहीं नई ब्लडलाइन से टामा टोंगा और सोलो सिकोआ आकर जेकब का साथ दे सकते हैं। वैसे इन चीजों के होने की पूरी संभावनाएं जताई जा रही हैं।

#1 WWE Saturday Night's Main Event में होगा खतरनाक इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियनशिप मैच

Ad

Saturday Night's Main Event में ब्रॉन ब्रेकर अपनी इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियनशिप को शेमस के खिलाफ डिफेंड करेंगे। मुकाबले में ताबड़तोड़ एक्शन जरूर देखने को मिलेगा। नतीजा किसी के पक्ष में भी जा सकता है। शेमस नए चैंपियन बन सकते हैं।

लुडविग काइज़र की नज़रें भी इस मुकाबले पर होंगी। ब्रेकर और शेमस को उनसे सचेत रहना पड़ेगा। काइज़र मैच में दखलअंदाजी कर दोनों का काम खराब कर सकते हैं। लुडविग ने अभी तक अपने काम से खूब वाहवाही लूटी है।

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications