Roman Reigns Should Avoid Mistakes: WWE रॉयल रंबल (Royal Rumble 2025) में रोमन रेंस (Roman Reigns) पर खतरनाक हमला हुआ और इसी कारण वो एक्शन से दूर हैं। रोमन रेंस का इस तरह बाहर होना फैंस को निराश कर गया है लेकिन अब हर कोई उनकी धमाकेदार अंदाज में वापसी होते हुए देखना चाहेगा। रोमन के हर कदम पर फैंस की नज़र होगी और इसी वजह से उन्हें कुछ गलतियां करने से बचना होगा। इससे उन्हें नुकसान देखने को मिल सकता है। इस आर्टिकल में हम 3 बड़ी गलतियों के बारे में बात करेंगे, जो रोमन रेंस को WWE में अपनी वापसी पर नहीं करनी चाहिए।
3- WWE WrestleMania 41 के बिल्डअप के दौरान कम अपीयरेंस देना
Road to WrestleMania 41 की शुरुआत हो गई है। फैंस इवेंट के लिए उत्साहित हैं और अब इसके लिए बिल्डअप शुरू हो गया है। रोमन रेंस कुछ हफ्तों के बाद वापसी कर सकते हैं और ऐसे में WrestleMania के बिल्डअप में फिर कुछ ही समय रह जाएगा। रोमन रेंस पार्ट-टाइमर हैं और इसी वजह से 2025 में अब तक उनकी सिर्फ दो अपीयरेंस देखने को मिली है। अभी भी वो चोट के एंगल के कारण ब्रेक पर हैं।
वापसी के बाद रोमन रेंस को यह गलती नहीं करनी चाहिए। असली ट्राइबल चीफ अगर WrestleMania के कुछ हफ्तों पहले तक भी शोज़ मिस करेंगे, तो इससे बिल्डअप पर असर पड़ेगा। रोमन रेंस WWE के सबसे बड़े स्टार हैं और अगर वो ही साल के सबसे बड़े इवेंट के पहले नज़र नहीं आएंगे, तो जरूर हाइप बनाने में असर पड़ेगा। इसी वजह से रोमन रेंस को वापसी के बाद लगातार हर हफ्ते शोज़ में नज़र आना चाहिए और स्टोरीलाइन आगे बढ़ानी चाहिए।
2- WWE में सैथ रॉलिंस की हालत खराब करने के लिए रोमन रेंस का असली ब्लडलाइन की मदद लेना
सैथ रॉलिंस के Royal Rumble में खतरनाक हमले के कारण ही रोमन रेंस चोटिल हुए और अभी एक्शन से दूर हैं। रोमन को सैथ बिल्कुल पसंद नहीं हैं और वो कट्टर दुश्मन हैं। इसी वजह से रोमन खुद पर हुए हमले का बदला जरूर सैथ से लेना चाहेंगे। रोमन रेंस के पास असली ब्लडलाइन का साथ है लेकिन सभी अपनी अलग-अलग स्टोरी में व्यस्त हैं।
रोमन रेंस को फैंस सैथ रॉलिंस से बदला लेते हुए देखना चाहते हैं। यह दोनों जब आमने-सामने होते हैं, तो काफी मजा आता है। हालांकि, रोमन अगर विजनरी से निपटने के लिए असली ब्लडलाइन मेंबर्स से मदद मांगते हैं, तो यह बड़ी गलती होगी। इससे रोमन कमजोर नज़र आएंगे और ऐसा महसूस होगा कि पूर्व शील्ड साथी को धराशाई करने के लिए उन्हें मदद की जरूरत है। यह उनके कैरेक्टर पर सूट नहीं करेगा।
1- WWE दिग्गज रोमन रेंस को बैकस्टेज पॉलिटिक्स का उपयोग करके चैंपियनशिप मैच में नहीं जुड़ना चाहिए
रोमन रेंस काफी बड़े स्टार हैं और उनके बैकस्टेज रिश्ते अच्छे हैं। रोमन ने अपने हील रन के दौरान दिखाया था कि कैसे वो पॉल हेमन की मदद से चीजों को कंट्रोल कर पाते थे। रोमन ने कई सारे फैसले इस तरह से लेकर बहुत फायदा उठाया। रोमन का लक्ष्य अनडिस्प्यूटेड WWE टाइटल मैच हासिल करना है और यह चीज पॉल हेमन ने साफ तौर पर बता दी है।
रोमन रेंस Royal Rumble मैच नहीं जीत पाए और अब वो Elimination Chamber मैच को भी संभावित तौर पर मिस करेंगे। इसी वजह से रोमन का चैंपियनशिप मैच पाना मुश्किल है लेकिन वो बैकस्टेज राजनीति का उपयोग करके जगह बना सकते हैं। हालांकि, वो अभी बेबीफेस के तौर पर पसंद किए जा रहे हैं और वो गलत तरीके से टाइटल मैच का हिस्सा बनते हैं, तो फैंस का गुस्सा फूटेगा। इससे उनके बेबीफेस गिमिक पर असर पड़ सकता है।