Steps Roman Reigns Should Take Return: WWE दिग्गज रोमन रेंस (Roman Reigns) चोटिल होने के कारण इस समय एक्शन से दूर हैं। इस बात का ऐलान रॉ (Raw) के आखिरी एपिसोड में कमेंट्री टीम ने किया था। रोमन अनिश्चितकाल के लिए बाहर हैं और उनकी वापसी कब होगी, किसी को नहीं पता है। इसी वजह से जब भी रोमन आएंगे, फैंस की नज़र उनपर होगी। वापसी के बाद रोमन रेंस के पास करने के लिए काफी चीजें है और उन्हें कुछ बड़े कदम सबसे पहले उठाने होंगे। इस आर्टिकल में हम 3 बड़े कदम के बारे में बात करेंगे, जो रोमन रेंस को WWE में अपनी वापसी के बाद उठाने चाहिए।
3- WWE दिग्गज रोमन रेंस को वापसी पर सैथ रॉलिंस से बदला लेना चाहिए
Royal Rumble मैच से बाहर होने के बाद रोमन रेंस पर सैथ रॉलिंस ने खतरनाक तरीके से हमला किया। सैथ ने रोमन पर दो स्टॉम्प लगाए थे और इसी वजह से रोमन एक्शन से दूर हैं। रोमन को सैथ बिल्कुल पसंद नहीं हैं और अब उनकी वजह से ही असली ट्राइबल चीफ चोटिल हुए हैं। इसी कारण से अब वापसी करते हुए रोमन रेंस को सैथ रॉलिंस को निशाना बनाना चाहिए।
सैथ रॉलिंस ने जिस तरह से रोमन की हालत खराब करने में कोई कसर नहीं छोड़ी। उसी तरह से रोमन रेंस भी वापसी करके अपना खतरनाक रूप दिखा सकते हैं और विजनरी पर हमला करने में कोई कसर नहीं छोड़ सकते हैं। रोमन और सैथ के बीच इस तरीके से नफरत और बढ़ जाएगी। इसके साथ ही फैंस का स्टोरी में उत्साह भी दोगुना हो जाएगा।
2- WWE स्टार जे उसो को कंफ्रंट करके रोमन रेंस को उन्हें बधाई देनी चाहिए
जे उसो अभी सफलता की सीढ़ियां चढ़ रहे हैं और अब मेंस Royal Rumble जीतकर उन्होंने फैंस को हैरान कर दिया। जे उसो की जीत के बाद रोमन रेंस का खास रिएक्शन आया था, जहां उन्होंने सोशल मीडिया पर 'यीट' लिखा था। रेंस और उसो के बीच अभी रिश्ते काफी अच्छे हैं। जब जे उसो इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियन थे, तब रोमन रेंस एक मौके पर कहा था कि उन्हें उसो पर गर्व है। हालांकि, उस समय जे थोड़े नाराज़ चल रहे थे।
जे उसो ने अब अपने करियर की सबसे बड़ी जीत दर्ज कर ली है और WrestleMania में चैंपियनशिप मैच लड़ेंगे। उसो ने अपने परिवार का नाम ऊंचा किया है। रोमन रेंस इसी वजह से वापसी के बाद जे उसो को कंफ्रंट कर सकते हैं। इसी बीच वो उन्हें ऐतिहासिक जीत की बधाई और WrestleMania में चैंपियन बनने की शुभकामनाएं देते हुए गले लगा सकते हैं। इस तरह का भावुक मोमेंट फैंस जरूर पसंद करेंगे।
1- WWE WrestleMania 41 के लिए मैच ऑफिशियल करना
रोमन रेंस WWE के सबसे बड़े स्टार हैं और फैंस उन्हें हमेशा ही एक्शन में देखकर खुश होते हैं। WrestleMania 41 के आयोजन में अभी समय है लेकिन रोमन रेंस जब तक वापस आएंगे, साल का सबसे बड़ा इवेंट करीब आ चुका होगा। इसी वजह से असली ट्राइबल चीफ को वापसी करने के बाद अपना पहला लक्ष्य WrestleMania 41 के लिए मैच ऑफिशियल कराना होगा।
रोमन रेंस इसके लिए किसी स्टार को टारगेट कर सकते हैं, या फिर पॉल हेमन से बोलकर खुद को किसी चैंपियनशिप मैच में शामिल करा सकते हैं। रोमन ने पहले भी अपनी बैकस्टेज पावर के दम पर चीजों को हैंडल किया है। इसी वजह से रोमन WrestleMania में भी बड़ा स्पॉट पाने के लिए अपनी पावर का उपयोग कर सकते हैं। वापसी करने पर रोमन किसी स्टार के साथ अपने मैच को ऑफिशियल कराकर फैंस को खुशखबरी दे सकते हैं।