3 बड़े सुपरस्टार्स जो सीधा साल 2025 में WWE में वापसी करते हुए दिखाई दे सकते हैं

WWE में 2025 में वापसी करके धमाल मचा सकते हैं यह रेसलर्स (Photos: WWE.com)
WWE में 2025 में वापसी करके धमाल मचा सकते हैं यह रेसलर्स (Photos: WWE.com)

Superstars may return in 2025: WWE फैंस हमेशा ही रेसलर्स की वापसी की उम्मीद करते रहते हैं। इस समय ऐसे कई रेसलर्स हैं जो स्टोरी, विवादों, पर्सनल जीवन या कम मौकों के कारण टीवी पर नहीं दिखाई दे रहे हैं। अब चूंकि 2024 का अंतिम महीना जारी है तो ऐसे में फैंस कई रेसलर्स को अगले साल टीवी पर वापसी करते हुए देखने की उम्मीद लगाए हुए हैं। इस आर्टिकल में हम आपको उन तीन सुपरस्टार्स के बारे में बताने वाले हैं जो 2025 के दौरान WWE में वापसी करते हुए दिखाई दे सकते हैं।

Ad

#3 ओमोस WWE फैंस को 2025 में वापसी करते हुए दिख सकते हैं

youtube-cover
Ad

ओमोस को WWE फैंस ने आखिरी बार WrestleMania XL से ठीक पहले हुए SmackDown में आंद्रे द जायंट मेमोरियल बैटल रॉयल का हिस्सा बनते हुए देखा था। वह उसके बाद से टीवी पर नहीं दिखाई दिए हैं। कंपनी के किसी भी शो से दूर नाइजीरियन जायंट ने अपना एक यूट्यूब चैनल भी खोल लिया है।

वैसे ओमोस खुद बता चुके हैं कि वह क्यों टीवी पर कम दिखाई देते हैं। ब्रॉक लैसनर जैसे दिग्गज के साथ WrestleMania में मैच लड़ चुके ओमोस को अगर ट्रिपल एच उनके 7 फुट और 3 इंच कद और ताकत को ध्यान में रखकर टीवी पर इस्तेमाल करें, तो वह धमाल मचा सकते हैं। ऐसे में उम्मीद की जा सकती है कि वह शायद 2025 में वापसी कर सकते हैं।

#2 एलेक्सा ब्लिस WWE फैंस को चौंकाते हुए 2025 में रिंग में वापसी कर सकती हैं

youtube-cover
Ad

एलेक्सा ब्लिस को आखिरी बार WWE फैंस ने Royal Rumble 2023 में तब की Raw विमेंस चैंपियन बियांका ब्लेयर से टाइटल जीतने का असफल प्रयास करते हुए देखा था। वह इसके बाद टीवी से दूर हुईं और उन्होंने एक बेटी को जन्म दिया। लिटिल मिस ब्लिस ने कई बार यह इशारा किया है कि वह वापसी कर सकती हैं।

2024 के अंतिम महीने में अब तक उनकी वापसी नहीं हुई है। पूर्व Raw विमेंस चैंपियन 2025 में वापसी करने के बाद Wyatt Sick6 के साथ जुड़ सकती हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि उन्होंने एक समय पर ब्रे वायट के साथ हैरान करने वाला किरदार किया हुआ है। वैसे Royal Rumble 2025 भी इसके लिए एक सही जगह हो सकती है।

#1 ब्रॉक लैसनर को WWE फैंस ने SummerSlam 2023 के बाद नहीं देखा है

youtube-cover
Ad

ब्रॉक लैसनर SummerSlam 2023 में कोडी रोड्स से मैच करते हुए दिखाई दिए थे। इसके दौरान उन्हें हार मिली थी। वह इसके बाद टीवी से दूर हुए और फिर एक विवाद में फंस गए थे। इसके चलते उन्हें 5 अगस्त 2023 को आयोजित SummerSlam 2023 के बाद टीवी पर नहीं देखा गया है।

यह सब 2025 में उस समय बदल सकता है, जब वह चौंकाने वाली वापसी करते हुए इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियन ब्रॉन ब्रेकर या वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियन गुंथर के खिलाफ किसी स्टोरी का हिस्सा बन जाते हैं। ट्रिपल एच अपने चैंपियंस को आगे बढ़ाने के लिए ब्रॉक जैसे दिग्गज के साथ उनकी स्टोरी कर सकते हैं।

Quick Links

Edited by Ujjaval
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications