3 बड़े सुपरस्टार्स जिनकी कमी इस समय WWE में सबसे ज्यादा खल रही है

Ujjaval
WWE में कई स्टार्स की कमी खल रही है (Photo: WWE.com)
WWE में कई स्टार्स की कमी खल रही है (Photo: WWE.com)

Big Superstars Fans Missing Now: WWE के लिए 2024 काफी अच्छा रहा है। इस साल कई तगड़े इवेंट देखने को मिले हैं। WWE का प्रोडक्ट साफ तौर पर पहले से बेहतर हो गया है और कई सारे मौजूदा स्टार्स अब आगे आकर कंपनी का भार संभाल रहे हैं। इसी बीच फैंस दिग्गज स्टार्स को भी टीवी पर देखना पसंद करते हैं।

Ad

रोमन रेंस ने हाल ही में वापसी की और फैंस उन्हें लेकर बहुत उत्साहित हैं। कुछ स्टार्स काफी समय से एक्शन से दूर हैं और फैंस उन्हें बहुत मिस कर रहे हैं। इस आर्टिकल में हम WWE के 3 सबसे बड़े सुपरस्टार्स के बारे में बात करेंगे, जिनकी कमी फैंस को खल रही है।

3- WWE दिग्गज ब्रॉक लैसनर को एक्शन से दूर हुए 1 साल से ज्यादा हो गया है

youtube-cover
Ad

ब्रॉक लैसनर WWE के सबसे बड़े और खतरनाक स्टार हैं। जब भी वो टीवी पर आते हैं, तो फैंस उन्हें देखने और उनका अगला कदम जानने के लिए उत्साहित रहते हैं। द बीस्ट को एक्शन से दूर हुए एक साल से ज्यादा हो गया है। वो आखिरी बार SummerSlam 2023 में नज़र आए थे। इस शो में कोडी रोड्स ने उन्हें हराया था। ब्रॉक इसके बाद ब्रेक पर चले गए और फिर विवादों में उनका नाम आ गया।

इसी वजह से द बीस्ट की वापसी नहीं हो पाई। वो Royal Rumble, WrestleMania और अब SummerSlam जैसे बड़े इवेंट को मिस कर गए हैं। अभी भी उनके रिटर्न को लेकर किसी तरह का अपडेट नहीं आया है, जो एकदम निराशाजनक चीज़ है। फैंस उन्हें और उनके ब्रूटल अंदाज को मिस कर रहे हैं। साफ तौर पर WWE में उनकी कमी महसूस हो रही है।

2- WWE Raw के विमेंस डिवीजन को बैकी लिंच की सख्त जरूरत है

Ad

King and Queen of the Ring के बाद Raw के एपिसोड में आखिरी बार बैकी लिंच नज़र आई थीं। लिव मॉर्गन ने उन्हें हराकर अपनी विमेंस वर्ल्ड चैंपियनशिप सफलतापूर्वक रिटेन की थी। बैकी का कॉन्ट्रैक्ट WWE से उसके बाद खत्म हो गया था और वो अभी एक्शन से दूर हैं। बैकी के दोबारा WWE के साथ कॉन्ट्रैक्ट साइन करने और वापसी के चांस बहुत ज्यादा हैं। बैकी शायद ही किसी अन्य प्रमोशन का हिस्सा बनेंगी।

द मैन को फैंस काफी मिस कर रहे हैं। लिंच की कमी Raw के विमेंस डिवीजन में साफ तौर पर नज़र आ रही है। रिया रिप्ली और लिव मॉर्गन के अलावा Raw में और कोई टॉप लेवल की विमेंस स्टार नहीं है। ऐसे में Raw का विमेंस डिवीजन संघर्ष कर रहा है। उम्मीद है कि आने वाले समय में बैकी दोबारा WWE में कदम रखते हुए रोस्टर को बेहतर करने की कोशिश करेंगी।

1- WWE दिग्गज द रॉक के होने से ब्लडलाइन की स्टोरी और बेहतर होती

youtube-cover
Ad

द रॉक को WWE इतिहास के सबसे बड़े स्टार्स में से एक माना जाता है। वो जब भी WWE में नज़र आते हैं, तो फैंस का ध्यान उनपर ही रहता है। रॉक ने WrestleMania XL के बिल्डअप के दौरान ब्लडलाइन जॉइन किया था। साल के सबसे बड़े इवेंट को बेहतरीन तरीके से बिल्ड करने में रॉक ने अहम किरदार निभाया था और इसी वजह से उनकी काफी तारीफ भी देखने को मिली थी।

इस समय ब्लडलाइन की स्टोरीलाइन काफी चर्चा का विषय है। सोलो सिकोआ ने अपना अलग ब्लडलाइन बना लिया है और रोमन रेंस की अब वापसी हो गई है। यह स्टोरी बढ़िया तरह से आगे बढ़ रही है लेकिन अगर इसमें द रॉक किसी तरह से शामिल होते, तो चीज़ें और बेहतर हो जाती। रॉक अपने प्रोमो और स्टोरी टेलिंग से चीज़ों को ज्यादा बेहतर बना पाते। साफ तौर पर ब्लडलाइन की स्टोरी में रॉक की कमी महसूस हो रही है।

Quick Links

Edited by Ujjaval
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications