3 धमाकेदार चीजें जो WWE Raw के अगले एपिसोड में देखने को मिल सकती हैं

WWE Raw में धमाल मचना तय है (Photos: WWE.com)
WWE Raw में धमाल मचना तय है (Photos: WWE.com)

Big Things Can Happen WWE Raw: WWE रॉ (Raw) का 3 फरवरी 2025 को होने वाला एपिसोड रॉयल रंबल (Royal Rumble 2025) के बाद का पहला टीवी शो है। इसमें रंबल मैच जीतने वाले जे उसो और विमेंस मुकाबले को जीतने वाली शार्लेट फ्लेयर के नजर आने की घोषणा हो चुकी है। वैसे ऐसा नहीं है कि सिर्फ यह दोनों ही नजर आएंगे। इस आर्टिकल में हम आपको वह तीन धमाकेदार चीजें बताने वाले हैं जो WWE Raw के अगले एपिसोड में देखने को मिल सकती हैं।

#3 रोमन रेंस WWE Raw में नजर आ सकते हैं

रोमन रेंस को रंबल मैच में जीत नहीं मिली थी। ऐसा इसलिए हुआ था क्योंकि सीएम पंक ने उन्हें और सैथ रॉलिंस को मुकाबले से बाहर कर दिया था। अब रोमन उसका जवाब लेने के लिए शो में नजर आ सकते हैं। वह पंक से पूछ सकते हैं कि आखिरकार उन्होंने किस कारण से रेंस को बाहर किया। इसके साथ ही यह भी संभव है कि यहां पर पॉल हेमन का भी दखल देखने को मिले। ऐसा इसलिए क्योंकि Survivor Series WarGames 2024 में रोमन का साथ पंक ने एक फेवर के चलते दिया था। अब तक इसका खुलासा नहीं हुआ है कि वह क्या है। ऐसा संभव है कि सैगमेंट में उसकी जानकारी भी सामने आ जाए।

#2 सीएम पंक और सैथ रॉलिंस के बीच ब्रॉल WWE Raw में हो सकता है

सीएम पंक और सैथ रॉलिंस के बीच दुश्मनी बेहद गहरी है। यह दोनों एक-दूसरे को बिल्कुल पसंद नहीं करते हैं। यह संभव है कि Raw के दौरान जब पंक अपना प्रोमो कट कर रहे हों, तो उसी समय रॉलिंस बाहर आएं और उनपर हमला कर दें। सैथ ऐसा इस वजह से कर सकते हैं क्योंकि सेकेंड सिटी सेंट की वजह से ही वह रंबल मैच से बाहर हुए थे। द विजनरी ने भले ही रंबल मैच से बाहर होने के बाद पंक पर हमला किया था लेकिन यह संभव है कि उनका गुस्सा अभी खत्म नहीं हुआ हो। वह उसी को पूरा करने के लिए Raw में हमला कर सकते हैं।

#1 WWE सुपरस्टार बैकी लिंच की Raw में धमाकेदार वापसी हो सकती है

बैकी लिंच 27 मई 2024 को हुए Raw एपिसोड में तब की विमेंस वर्ल्ड चैंपियन लिव मॉर्गन से स्टील केज मैच में टाइटल जीतने में असफल रही थीं। वह उसके बाद रिंग से दूर हो गईं और बाद में उनका कॉन्ट्रैक्ट खत्म हो गया था। Royal Rumble 2025 के दौरान उनकी वापसी की अटकलें थीं। अगर वह वहां आतीं तो एलेक्सा ब्लिस, ट्रिश स्ट्रैटस, निकी बैला और शार्लेट फ्लेयर की वापसी के बीच उनका पल खो जाता। अब अगर Raw में जब शार्लेट अपनी वापसी और जीत का जिक्र कर रही हों, उसी समय लिंच का थीम सॉन्ग बज उठे, तो फैंस खुशी से झूम उठेंगे। इसके तरह से बैकी की धमाकेदार वापसी हो सकती है।

Quick Links

Edited by Ujjaval
Sportskeeda logo
Close menu
WWE
WWE
NBA
NBA
NFL
NFL
MMA
MMA
Tennis
Tennis
NHL
NHL
Golf
Golf
MLB
MLB
Soccer
Soccer
F1
F1
WNBA
WNBA
More
More
bell-icon Manage notifications